राज्य के सभी 826 ब्लॉक में पानी की जांच के लिए बड़ी योजना तैयार
पानी के सामान्य मानकों के अलावा हैवी मेटल व बैक्टीरिया की जांच होगी
राज्य में जल जीवन मिशन के तहत सभी लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करना है ताकि प्रदूषित जल से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। खासतौर पर जेई व एईस के खतरों से दूर रहा जा सके। इसलिए इन बीमारियों से प्रभावित इलाकों पर खास ध्यान दिया जाएगा। गांवों में अब लोग पानी की शुद्धता की जांच करा सकेंगे। इसके लिए राज्य के सभी 826 ब्लॉक में पानी की जांच के लिए बड़ी योजना तैयार की जा रही है। इस काम में अच्छे महाविद्यालय व इंजीनियरिंग कालेजों को जोड़ा जाएगा।इसके लिए पीपीपी मॉडल पर एक एमओयू विद्यालयों व राज्य पेयजल व स्वच्छता मिशन के बीच होगा। इसके लिए इन कालेजों का एक निश्चित धनराशि अनुबंध के तहत दी जाएगी। पानी के नमूनों की जांच इन कालेजों की प्रयोगशालाओं में कैमिकल के जरिए हो सकेगी। इस सारी कवायद का मकसद पूरे
इसके अलावा यूपी सरकार की योजना अपनी सचल प्रयोगशाला चलाने की है। इसके जरिए पानी के सामान्य मानकों के अलावा हैवी मेटल व बैक्टीरिया की जांच होगी। सभी जिलों में एक-एक प्रयोगशाला के अलावा ब्लाकों में भी प्रयोगशाला बनाने का प्रस्ताव बन रहा है। इस तरह की प्रयोगशालाओं के निर्माण, संचालन पर पहले साल 160.30 करोड़ खर्च होने हैं। प्रयोगशालाओं की स्थापना, संचालन व प्रबंधन का काम निजी एजेंसियों को दिया जाएगा। इनका चयन ई- टेंडर के जरिए होगा। हर प्रयोगशाला साल में 3000 सैंपल या हर महीने 250 सैंपल की जांच करेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।