लखनऊ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लखनऊ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

16 सितंबर 2021

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना,अलर्ट जारी-मौसम विभाग

image seo friendly

 यूपी में 40 घंटे तक नहीं थमेगी बारिश:मौसम वैज्ञानिक बोले- बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम यूपी से होकर गुजर रहा है; 500 किमी के दायरे में जारी रहेगी बारिश
उत्तरप्रदेश के अधिकांश हिस्से में बारिश का दौर अगले दो दिन तक थमने वाला नहीं है। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी सहित आसपास के हिस्सों में बारिश का ये दौर अगले 40 घंटे अनवरत जारी रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डीपी दुबे का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया प्रयागराज के ऊपर से गुजर रहा है।

ये नार्थ एमपी में ग्वालियर की ओर से बढ़ रहा है। इसका असर आसपास के 500 किलोमीटर के दायरे में होता है। इसका असर सिर्फ यूपी ही नहीं, बिहार और और मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से पर भी होगा। भास्कर के मौसम एक्सपर्ट डीपी दुबे का कहना है कि अगले तीन दिन तक यूपी में इस सिस्टम के प्रभाव से अच्छी बारिश होगी। जैसे-जैसे ये सिस्टम आगे बढ़ेगा, इसके प्रभाव से नार्थ एमपी में भी बारिश जोर पकड़ेगी।

लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि लखनऊ समेत 40 जिलो में होने वाली बरसात इस सीजन में तीसरी बार है। 5 साल बाद सितंबर माह में इतनी बारिश हो रही है।
अनुमान से 5 गुना ज्यादा बारिश

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर औसत अनुमान से 5 गुना ज्यादा बारिश हुई है। औसत अनुमान 7.6 मिमी से करीब 5 गुना ज्यादा 33.1 मिमी बारिश प्रदेश में हुई है।

लखनऊ में 9 घंटे में 11 सेंटीमीटर बारिश

वहीं लखनऊ में बीते 9 घंटे के अंदर 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रात 12:00 बजे से लेकर सुबह 9:00 बजे तक प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 109.2 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है। बारिश का दौर अगले दो दिन तक यूं ही चलने की संभावना है।

लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी में रात से जारी है बारिश

उत्तरप्रदेश के प्रमुख शहरों में बारिश का दौर रात से ही चल रहा है। यहां सड़कें लबालब है। लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। कई इलाकों में पेड़ गिर गए हैं। निगम के कंट्रोल रुम में पूरे शहर से जल भराव की शिकायतें पहुंच रही है।मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना हैं। उनमें करीब दस जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आकाशीय बिजली के साथ जोरदार बारिश होगी। यहां रेड अलर्ट जारी हुआ है, वहीं 26 जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

इन जिलों में जारी हुए येलो अलर्ट-

जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है उनमें बाराबंकी, लखनऊ, गाजियाबाद, अयोध्या, सुल्तानपुर मथुरा, सीतापुर, संभल, मुरादाबाद, शामली, बुलंदशहर, बिजनौर, सहारनपुर, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, बागपत, हापुड़, मेरठ, इटावा, हमीरपुर, बलिया, जालौन, औरैया, ललितपुर व फर्रुखाबाद शामिल हैं।

इन जिलों में रेड अलर्ट जारी-

कानपुर नगर, कन्नौज, गौतम बुद्ध नगर, फतेहपुर, कानपुर देहात, हरदोई, उन्नाव, अलीगढ़ व बांदा जैसे जिलों में रेड अलर्ट जारी हुआ है।

[ Read More ]»

03 सितंबर 2021

डेंगू व वायरल बुखार का कहर: अब तक 100 से ज्यादा मरीजों की मौत

 डेंगू व वायरल बुखार का कहर:: अब तक 100 से ज्यादा मरीजों की मौत

फिरोजाबाद में अब तक 75 लोगों की जान जा चुकी है। मथुरा में 17, मैनपुरी में तीन, कासगंज में दो लोग डेंगू और वायरल का शिकार हो चुके हैं।

प्रदेश में डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला तेज हो गया है। डेंगू और बुखार से फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा ही नहीं दूसरे हिस्से में भी मौत हो रही है। मादा एडीज एजिप्टी मच्छर से होने वाली यह बीमारी प्रदेश के विभिन्न हिस्से में तेजी से बढ़ रही है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि भारत  में डेंगू के चार प्रमुख वैरिएंट पाए जाते हैं। डेंगू एक, डेंगू दो, डेंगू तीन और डेंगू चार। डेंगू एक में जहां बुखार के साथ प्लेटलेट्स गिरते हैं वहीं डेंगू दो में रक्तस्राव, बुखार और शॉक लग सकता है। डेंगू तीन में शॉक बगैर बुखार और डेंगू चार में शॉक और बगैर शॉक के बुखार हो सकता है।

 प्रदेश में डेंगू व वायरल बुखार का कहर बढ़ता जा रहा है। केवल फिरोजाबाद में अब तक 75 लोगों की जान जा चुकी है। मथुरा में 17, मैनपुरी में तीन, कासगंज में दो लोग डेंगू और वायरल का शिकार हो चुके हैं। वहीं गोंडा में प्रतिदिन तीन हजार से ज्यादा मरीज संदिग्ध बुखार से पीड़ित अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। वहीं कानपुर में वायरल बुखार के कारण सात दिन में 10 लोगों की मौत हो गई।

अब तक चार मासूम समेत 14 लोगों की मौत हो गई। इनमें फिरोजाबाद में 11, मैनपुरी दो और मथुरा में एक मरीज शामिल हैं। वहीं, फिरोजाबाद में मृतकों का आंकड़ा 75 पहुंच गया है। उधर डीएम चंद्रविजय सिंह ने लापरवाही बरतने पर पीएचसी सैलई के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गिरीश श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ प्रकाश और पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. रुचि यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

मोहल्ला ओझा नगर गली नंबर चार निवासी छह माह की मनु पुत्री मनोज कुमार ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। ओम नगर निवासी हर्ष (9) पुत्र पप्पू कुशवाहा की जयपुर ले जाते समय मौत हो गई। न्यू आंबेडकर नगर की मनीषा (25) पत्नी नीरज की भी आगरा के निजी अस्पताल में मौत हो गई, जबकि बेटी अंजलि जिंदगी से संघर्ष कर रही है। 

आनंद नगर ककरऊ निवासी शुभम (12) पुत्र प्रवेश और हिमांयूपुर पथवारी माता मंदिर वाली गली के मानव (10) पुत्र कुलदीप की भी आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं परशुराम कॉलोनी के चंद्रभान के डेढ़ माह के बालक ने दम तोड़ दिया। करबला गली नंबर छह के डेढ़ माह के ऋषभ पुत्र गुड्डू की भी मौत हो ई। 

आजाद नगर के कन्हैयालाल (25) सूबेदार की घर पर मौत हुई। मक्खपुर के नगला मवासी में मुस्कान (12) पुत्री बाबी और नगला अमान की कामना (17) पुत्री धर्मेंद्र की भी मौत हो गई। सरस्वती नगर की नैन्सी (5) ने भी दम तोड़ दिया।
उधर, मैनपुरी के बिछवां के गांव लेखपुर निवासी अतर सिंह की पत्नी सरला (70) और रठेरा के रामसिंह की पत्नी संजीवन (63)की मौत हो गई। वहीं, मथुरा में कोह निवासी राजा (12) पुत्र हरिश्चंद्र की मौत हो गई। भड़के ग्रामीणों ने सीएमओ का घेराव किया। 


जिन लोगों को एक बार डेंगू हो चुका है उन पर दूसरे वैरिएंट की मार ज्यादा पड़ती है। ऐसे लोगों के डेंगू होने पर उनकी जान बचाना मुश्किल होता है। ऐसे मरीजों के उपचार में  ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है। उनके प्लेटलेट्स सहित अन्य पैरामीटर की निगरानी करते हुए दवाएं दी जाती हैं। 


[ Read More ]»

30 अगस्त 2021

यूपी ग्राम पंचायत सहायक भर्ती : 01 सितम्बर से 07 सितम्बर - सूची का परीक्षण, दस सितंबर तक सफल अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र

 

दस सितंबर तक सफल अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र

योगी सरकार ने हर जिले में पंचायत सहायक के 58189 पदों पर भर्ती के लिए 02 अगस्त से 17 अगस्त 2021 के बीच में आवेदन मांगे थे। 24 अगस्त से 31 अगस्त 2021 तक मेरिट लिस्ट तैयार होनी है। इसके बाद यह सूची प्रशासनिक समिति को दी जाएगी। 01 सितम्बर से 07 सितम्बर के बीच में इस सूची का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

यूपी ग्राम पंचायत सहायक भर्ती में अब दो दिन बाद मेरिट लिस्ट तैयार हो जाएगी। अधिसूचना में दी गई जानकारी के मुताबिक 31 अगस्त तक मेरिट लिस्ट तैयार करके प्रशासनिक समिति के पास भेज दी जाएगी। वहां से जांच के बाद फाइनल लिस्ट जारी होगी। इसके बाद नियुक्ति पत्र बंटेगा। दस सितंबर तक सफल अभ्यर्थी नौकरी करने लगेंगे। 

प्रशासनिक समिति अनुमोदित करेगी मेरिट  

ग्राम पंचायत स्तर पर मेरिट लिस्ट तैयार हो रही है। इसीलिए ब्लाक और डीपीआरओ कार्यालय में जमा हुए आवेदन पत्रों को संबंधित पंचायतों को भेज दिया गया है। फिर ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति के सामने रखा जाएगा। समिति के अनुमोदन के बाद मेरिट सूची जिला स्तरीय समिति के सदस्य सचिव (डीपीआरओ) को उपलब्ध करा दी जाएगी। डीपीआरओ शाश्वत आनंद सिंह बताते हैं कि एक से सात सितम्बर के बीच जिला स्तरीय समिति परीक्षण और संस्तुति करेगी। ग्राम पंचायतों द्वारा आठ सितम्बर को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

कोविड मृतक परिवार के सदस्य हैं तो होगा चयन 

ग्राम पंचायत में कोविड 19 से मृत व्यक्ति के परिवार के सदस्यों ने अगर आवेदन किया है और पंचायत के आरक्षण की श्रेणी में है साथ ही इंटर पास हैं तो प्राथमिकता के आधार पर चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए जारी अधिकारिक अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि, ग्राम पंचायत सदस्य या सचिव के कोई भी संबंधी या रिश्तेदार भर्ती में शामिल नहीं हो सकते हैं। इसके अलावा जिस जाति के लिये जो पंचायत आरक्षित होगी, उस पंचायत में उसी वर्ग के उम्मीदवारों को ही नौकरी दी जाएगी। बहुत से ऐसे अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है जो उनके लिए आरक्षित ही नहीं है, ऐसे में  आरक्षित पंचायत में किसी अनारक्षित उम्मीदवार द्वारा किए गए आवेदन को निरस्त किया जा रहा है।

[ Read More ]»

22 अगस्त 2021

अंतिम दर्शन : एक सामर्थ्यवान नेता खोया है ,कल्याण सिंह जी जीवन भर जनकल्याण के लिए जिए: पीएम मोदी

कल्याण सिंह जी जीवन भर जनकल्याण के लिए जिए: पीएम मोदी



 लखनऊ:उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में शनिवार शाम निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कल्याण सिंह की सेहत को देखते हुए सबसे पहले उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते 4 जुलाई को उनकी हालत फिर से बिगड़ने पर उन्‍हें यहां से उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया था। कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार कल यानि सोमवार 23 अगस्त को अलीगढ़ में किया जाएगा। कल सार्वजनिक अवकाश रहेगा।   लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निवास स्थान पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन करने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा मौज़ूद रहे।

Live: अलीगढ़ पहुंचा कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एक सामर्थ्यवान नेता खोया है। मैं भगवान प्रभु श्री राम के चरणों में प्रार्थना करता हूं कि प्रभु राम कल्याण सिंह जी को अपने चरणों में स्थान दें। प्रभु राम उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में इस दुख को सहन करने की शक्ति दे|

इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके आवास पर पहुंचकर कल्याण सिंह को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है| बसपा की अध्यक्षा मायावती ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, "कल्याण सिंह के निधन पर हमारी पार्टी गहरा दुख प्रकट करती है और कुदरत से प्रार्थना करती है कि उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

 कल्याण सिंह का कल लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में सेप्सिस और बहु-अंग विफलता के कारण निधन हो गया। कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर आज सुबह 9 से 11 बजे तक उनके लखनऊ स्थित घर पर रख गया है, ताकि लोग अपने नेता के अंतिम दर्शन कर सकें| इसके बाद 11 से 1 बजे तक विधान सभा में रखा जाएगा| कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय में दोपहर 1 से 3 बजे तक रखा जाएगा| उसके बाद दोपहर 3 बजे उनके गृह जनपद अलीगढ़ ले जाया जाएगा|

उत्तर प्रदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अविनाश अवस्थी ने बताया,''सुबह 11 बजे तक कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर रहेगा उसके बाद एक बजे तक विधानसभा में उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा जहां पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे| बाद में भाजपा कार्यालय में उनका पार्थिव शरीर 2:30 बजे तक रखा जाएगा। उसके बाद एयरपोर्ट से 3:30 बजे उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ जाएगा। कल बुलंदशहर के नरौरा में गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा|

[ Read More ]»

20 अगस्त 2021

उत्तर प्रदेश में साप्ताहिक बंदी खत्म, रविवार के दिन भी खुलेंगी दुकानें

 

उत्तर प्रदेश में साप्ताहिक बंदी खत्म, रविवार  के दिन भी खुलेंगी दुकानें

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति में सुधार के 22 अगस्त से रविवार की बंदी समाप्त करने का आदेश जारी किया गया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों तथा अन्य मंडलीय अधिकारियों को भेजे गये पत्र में कहा है कि सरकार के निर्देशानुसार 22 अगस्त से रविवार की साप्ताहिक बंदी खत्म की जाती है और अब प्रत्येक सोमवार से रविवार तक प्रात: छह बजे से रात्रि 10 बजे तक मास्क, दो गज की दूरी व सेनिटाइजर के प्रयोग जरूरी करने के साथ गतिविधियां शुरू किए जाने की अनुमति होगी। रात्रिकालीन कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा।


उन्होंने कहा कि प्रत्येक बाजार की पूर्व में निर्धारित साप्ताहिक बंदी यथावत लागू रहेगी। इससे पहले प्रदेश में कोरोना की स्थिति में सुधार के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से रविवार की साप्ताहिक बंदी समाप्त करने पर विचार करने को कहा था। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया था, प्रदेश में कोविड की बेहतर होती स्थिति के दृष्टिगत रविवार की प्रदेशव्यापी साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था को समाप्त किया जा सकता है। अब से सभी शहरों/बाजारों/उद्योगों/कारखानों में, कोविड काल से पूर्व में प्रभावी रही साप्ताहिक बंदी की तिथि पर अवकाश लागू किया जाए। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया जाए। इससे पहले 11 अगस्त को शनिवार की बंदी खत्म करने का निर्देश जारी किया गया था।उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन हटा दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कोविड की बेहतर होती स्थिति के दृष्टिगत रविवार की प्रदेशव्यापी साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था को समाप्त करने के आदेश दिए हैं।

सरकार ने ने कहा कि प्रदेश में कोविड की बेहतर होती स्थिति के दृष्टिगत रविवार की प्रदेशव्यापी साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था को समाप्त किया जा सकता है। अब से सभी शहरों/बाजारों/उद्योगों/कारखानों में, कोविड काल से पूर्व में प्रभावी रही साप्ताहिक बंदी की तिथि पर अवकाश लागू किया जाए|

[ Read More ]»

18 अगस्त 2021

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल और इंटर की अंक सुधार परीक्षा 18 सितंबर से, बिना शुल्क दिए 27अगस्त तक करें आवेदन


हाईस्कूल और इंटर की अंक सुधार परीक्षा 18 सितंबर से

लखनऊ : कोरोना की दूसरी लहर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर-2021 की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। दोनों कक्षाओं में पंजीकृत छात्र-छात्राओं का बिना इम्तिहान परिणाम तैयार कराया गया। इसके लिए पूर्व में कक्षावार मिले अंकों के तय प्रतिशत से रिजल्ट बनाया गया। हाईस्कूल व इंटर का परिणाम 31 जुलाई को घोषित हुआ था। उस समय कहा गया था कि जो पंजीकृत विद्यार्थी अंक सुधार की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अगली बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा, उनका परीक्षाफल 2021 ही माना जाएगा। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने बताया कि अंक सुधार की परीक्षा अब 18 सितंबर से छह अक्टूबर के बीच कराई जाएगी। हाईस्कूल की 12 और इंटर की परीक्षा 15 दिन में कराई जाएगी। परीक्षाएं पूरी तरह से नकलविहीन होंगी, इसके लिए बोर्ड परीक्षा की तरह इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने बोर्ड सचिव व सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश  जारी कर दिया है।यूपी बोर्ड में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। जो विद्यार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में मिले अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अब अंक सुधार की परीक्षा दे सकते हैं। उन्हें बिना परीक्षा शुल्क दिए एक या अधिक विषयों में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है। अंक सुधार की परीक्षा 18 सितंबर से छह अक्टूबर तक कराई जाएगी। इसमें शर्त यह है कि परीक्षार्थियों को मूल्यांकन में मिले अंक ही मान्य होंगे, उनका 31 जुलाई को घोषित रिजल्ट अमान्य हो जाएगा। इसे ऐसे समझें कि जो विद्यार्थी अभी उत्तीर्ण हैं, अंक सुधार परीक्षा में शामिल होने पर जरा सी चूक होने पर वे फेल भी हो सकते हैं ।

विद्यार्थी 27अगस्त तक करें आवेदन

परीक्षा के लिए विद्यार्थी 27 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। उन्हें बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र के प्रारूप को डाउनलोड करना होगा या विद्यालय से प्राप्त करके उसे भरकर प्रधानाचार्य के यहां 27 अगस्त तक जमा करना होगा। प्रधानाचार्यों को आवेदनों का परीक्षा विवरण, परीक्षार्थी का अनुक्रमांक व आवेदित विषयों की सूचना वेबसाइट पर अपने लागइन से 29 अगस्त दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से अपलोड करनी होगी मिले आवेदन पत्रों के अनुसार विद्यालय व जिलावार परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे।
[ Read More ]»

08 अगस्त 2021

10वीं व 12वीं कक्षा में जिलों में मेधावी छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 

योगी सरकार देगी लड़कियों को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार

योगी सरकार देगी लड़कियों को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार

मिशन शक्ति के तीसरे चरण में यूपी समेत राज्य के बोर्ड से 10वीं व 12वीं कक्षा में जिलों में पहले 10 स्थान पर आने वाली मेधावी छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही राज्य बोर्ड से 12वीं कक्षा में जिले में टॉप करने वाली और आगे पढ़ाई करने वाली शीर्ष छात्रा को 20 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा। 

मिशन शक्ति के तहत अगस्त से दिसंबर तक होने वाले कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं। रक्षाबंधन से एक दिन पहले 21 अगस्त को मिशन शक्ति-3 के मुख्य कार्यक्रम में सरकार महिलाओं-बेटियों को कई बड़े तोहफे देने की तैयारी में है। महिला व बाल कल्याण विभाग व बाल विकास पुष्टाहार विभाग मिशन शक्ति अभियान शनिवार से शुरू करने जा रहा है। जेण्डर चैम्पियंस, खेल व विशिष्ट कलाओं में बढ़िया प्रदर्शन करने वाली न्यूनतम 10 महिलाओं, 10 बालिकाओं व 10 बालकों को भी नगद पुरस्कार दिया जाएगा। नवम्बर के तीसरे हफ्ते में मेगा इवेंट का आयोजन कर पुरस्कार दिया जाएगा। सात अगस्त यानी शनिवार को जिलाधिकारी के साथ हक की बात की जाएगी। 11 अगस्त को कन्या जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें सामुदायिक केन्द्र, जिला या सरकारी अस्पताल आदि में जन्म लेने वाली कन्याओं व उनकी मांओं को उपहार दिए जाएंगे। उनकी संख्या के बराबर पौधरोपण कर पुरुषों व बालकों को उनका संरक्षण सौंपा जाएगा। कई स्तरों पर स्वावलंबन कैम्प लगाए जाएंगे।






[ Read More ]»

बेटियों को बड़ा तोहफा : रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा की सौगात के साथ उपहार में राखी और मास्क भी-सीएम योगी


 रक्षाबंधन से एक दिन पहले 21 अगस्त को मिशन शक्ति के शुभारंभ के अवसर पर महिलाओं और बेटियों को कई बड़े तोहफे देने की तैयारी में 

 सीएम योगी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि बेटियों को रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा की सौगात के साथ एक खास तोहफा भी दिया जाएगा। रक्षाबंधन पर सीएम योगी ने यूपी बेटियों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया  है।परिवहन निगम की बस में यह पांचवा वर्ष होगा जब रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद महिलाओं को इस सेवा का लाभ मिलेगा। सीएम योगी ने कहा कि भाई-बहन के इस पावन पर्व पर महिलाओं को यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा के साथ उपहार में राखी और मास्क भी दिया जाएगा।आपको बता दें कि योगी सरकार रक्षाबंधन से एक दिन पहले 21 अगस्त को मिशन शक्ति के शुभारंभ के अवसर पर महिलाओं और बेटियों को कई बड़े तोहफे देने की तैयारी में है। इस दौरान सबसे ज्यादा तोहफे महिला पुलिसकर्मियों को दिए जाएंगे। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महिला पुलिसकर्मियों को पुरुष सहकर्मियों की तरह ही बीट पुलिस अधिकारी के रूप में तैनाती का उपहार दिया जाएगा। साथ ही पुलिसकर्मियों के नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए बालवाड़ी का उपहार भी योगी सरकार की तरफ से दिया जाएगा।  

[ Read More ]»

05 अगस्त 2021

भाजपा जनता को कंफ्यूज करते-करते, खुद ही कंफ्यूज हो चुकी है , : अखिलेश यादव


Akhilesh yadav

जनता भाजपा  से नाराज , यूपी विधानसभा चुनाव में 400 सीट जीत सकती है सपा ,

मुख्यमंत्री को लैपटॉप चलाना नहीं आता है, इसलिए उन्होंने लैपटॉप नहीं बांटा है: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मिशन-2022 के लिए गुरुवार को चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी।अखिलेश गुरुवार को जनेश्वर मिश्र की जयंती पर साइकिल यात्रा शुरू करने से पहले पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसने की बात करने वाली भाजपा आज उनका स्वागत कर रही है। भाजपा जनता को कंफ्यूज करते-करते, खुद ही कंफ्यूज हो चुकी है, तभी अपनी पार्टी में अपराधियों का स्वागत कर रही है।

 उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के लोग आज साइकिल पर हैं। सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है और इसी के चलते भाजपा की स्थिति काफी खराब है। हम 350 सीटें जीतने का दावा भले कर रहे हैं, लेकिन जनता में इतनी नाराजगी है कि वो सपा को 400 सीटें भी जिता सकती है। भाजपा को इस बार चुनाव में प्रत्याशी नहीं मिलेंगे। अब चुनाव आ रहा है तो वह पिछड़ों, दलितों को लेकर झूठी घोषणाएं कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। यह भी कहा कि भाजपा चुनाव में मेनिफेस्टो नहीं मनी फेस्टो बनाती है। भाजपा ने पूरे साढ़े चार साल बर्बाद किए हैं। मुख्यमंत्री को लैपटॉप चलाना नहीं आता है, इसलिए उन्होंने लैपटॉप नहीं बांटा है। उन्हें डीएनए के बारे में कोई जानकारी नहीं है, उन्हें तो डीएनए का फुल फॉर्म भी नहीं पता होगा। 

[ Read More ]»

02 अगस्त 2021

यूपी में 80 लाख राशन कार्ड धारकों को पांच अगस्त को बंटेगा मुुफ्त में गेहूं और चावल


यूपी में   पांच अगस्त को बंटेगा मुुफ्त में गेहूं और चावल

यूपी सरकार 05 अगस्त को प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा राशन वितरण कार्यक्रम करने जा रही है। इस दिन 80 लाख राशन कार्ड धारकों को 80 हजार दुकानों से अनाज बंटेगा। केंद्र सरकार की ओर से ‘प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना’ के तहत नवम्बर तक और राज्य सरकार की ओर से अगस्त तक मुफ्त राशन दिया जाना है। 25 करोड़ की आबादी वाले राज्य यूपी के 14.81 करोड़ लाभार्थियों को हर माह निशुल्‍क राशन दिया जा रहा है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में किये जा रहे राशन विरतण कार्यक्रम में प्रत्येक राशन की दुकान पर 100 राशन कार्ड धारकों को राशन बांटा जाएगा। इतना ही नहीं इसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उत्तर प्रदेश के 80 हजार स्थानों पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। 

 केंद्र सरकार की ओर से पिछले साल अप्रैल से नवंबर तक और इस साल मई से जुलाई तक करीब 09 करोड़ 99 लाख 97 हजार 815 कुंतल निशुल्क राशन बांट दिया गया है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से 16 महीने तक प्रति यूनिट पांच किलो राशन दिया गया,  एक व्यक्ति को 80 किलो राशन अभी तक दिया जा चुका है।

[ Read More ]»

01 अगस्त 2021

यूपी में कोरोना संक्रमण सुधार को देखते हुए शिक्षण संस्थानों को खोलने की तैयारी करने के दिए निर्देश -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  

सीएम योगी का आदेश, यूपी में स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी करें55 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, मुख्यमंत्री ने शनिवार को टीम 9 की बैठक में यह निर्देश दिए

यूपी में कोरोना संक्रमण की सुधरती स्थिति को देखते हुए बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों को खोलने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है। 

मुख्यमंत्री ने शनिवार को टीम 9 की बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में हर दिन ढाई लाख से तीन लाख टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी तक आ गई है। अब तक साढ़े छह करोड़ कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। अलीगढ़, अमरोहा, एटा, हाथरस, कासगंज, कौशाम्बी, महोबा, मुरादाबाद और श्रावस्ती में अब कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जिले कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।  55 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर की आशंका देखते हुए सभी जरूरी प्रयास यथाशीघ्र पूरी की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया बिना किसी विवाद के पूरी हो गई। इस महत्वपूर्ण परियोजना  के लिए किसानों, अधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही। 

[ Read More ]»

कोरोना संक्रमण में लिखित परीक्षा न होना 55.36 लाख छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित,हाईस्कूल में 99.53 व इंटर में 97.88 फीसद उत्तीर्ण

लिखित परीक्षा न होना 55.36 लाख छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित

बोर्ड के 100 वर्ष के इतिहास में पहली बार हाईस्कूल में 99.53 व इंटर में 97.88 फीसद उत्तीर्ण हुए

यूपी बोर्ड के सारे रिकार्ड ध्वस्त, हाईस्कूल में 99.53 व इंटर में 97.88 फीसद उत्तीर्ण

लखनऊ- UP Board Class 10th and Class 12th Result 2021: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा में कक्षा-12 का परिणाम घोषित कर दिया है। 

माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं रद कर दी थी। दोनों परीक्षाओं का परिणाम तैयार करने के लिए फार्मूला तय करके उसे जारी किया गया है। शिक्षा निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा के लिए कुल 29 लाख 96 लाख 31 विद्यार्थी पंजीकृत थे, उनमें से 29 लाख 82 हजार 55 उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 16 लाख 68 लाख 868 छात्र व 13 लाख 13 हजार 187 छात्राएं हैं। ऐसे ही इंटर के लिए 26 लाख 10 हजार 247 विद्यार्थी पंजीकृत थे, उनमें से 25 लाख 54 हजार 813 उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 14 लाख 37 हजार 33 छात्र व 11 लाख 17 हजार 780 छात्राएं हैं।स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट upmsp.edu.in तथा upresults.nic.in पर चेक किए जा सकेंगे।

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2021 के रिजल्ट में अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में लिखित परीक्षा न होना 55.36 लाख छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित हुआ। बोर्ड के 100 वर्ष के इतिहास में पहली बार हाईस्कूल में 99.53 व इंटर में 97.88 फीसद उत्तीर्ण हुए हैं। शनिवार को जारी परिणाम में विशेष फार्मूले के तहत उम्दा अंकों से सफल होने वालों की भरमार है, हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस वर्ष मेरिट जारी नहीं की गई है। दोनों परिणाम अपरान्ह 3:35 बजे वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

बोर्ड ने ऐसे छात्र-छात्राएं जो तय फार्मूले के तहत न्यूनतम उत्तीर्णांक नहीं पा सके, किंतु आंतरिक मूल्यांकन में उत्तीर्ण हैं, उन्हें सामान्य प्रोन्नति दी गई है। साथ ही ऐसे परीक्षार्थी जिनके 9वीं व 11वीं के वार्षिक परीक्षा या फिर 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा के अंक उपलब्ध नहीं थे, उन्हें भी बिना अंकों के प्रोन्नत किया है। हाईस्कूल में ऐसे विद्यार्थी की संख्या 82 हजार 238 है, जबकि इंटर में 62 हजार 506 को सामान्य प्रोन्नति दी गई है।

हाईस्कूल में एक फीसद से कम यानी .47 और इंटरमीडिएट में 2.12 फीसद छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जो अनुत्तीर्ण हुए हैं। निदेशक का कहना है कि ये वे विद्यार्थी हैं जो तय फार्मूले की परीक्षाओं में अनुपस्थित थे या विदहेल्ड हैं यानी जिन विद्यार्थी के अभिलेख पूरे नहीं है या उनके अंकपत्र आदि त्रुटिपूर्ण हैं, वे सब फेल हो गए हैं।

अब चाहे जितने विषयों में करा लें अंक सुधार

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 2021 में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को अंक सुधार का बड़ा मौका भी दिया है। उनकी स्क्रूटनी नहीं होगी, बल्कि अंक दुरुस्त कराने वालों को परीक्षा देनी होगी। इसके लिए उन्हें अगली बोर्ड परीक्षा का इंतजार करना होगा। उसमें बिना शुल्क दिए वे शामिल हो सकते हैं और उनका परीक्षाफल का वर्ष भी 2021 ही रहेगा। इतना ही नहीं विद्यार्थी एक या एक से अधिक कितने ही विषयों की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। ज्ञात हो कि पहले अधिकतम दो विषय की ही स्क्रूटनी करा सकते थे।

इस फार्मूले से बना रिजल्ट

हाईस्कूल: कक्षा 9 की वार्षिक परीक्षा व 10 के प्री बोर्ड के प्राप्तांक को शामिल किया गया है। बोर्ड ने परीक्षाओं के प्रतिशत का उल्लेख परिणाम के समय नहीं किया है, जबकि फार्मूला तय होने पर फीसद बताया गया था।

इंटरमीडिएट: कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा, कक्षा 11 की वार्षिक परीक्षा, ये उपलब्ध न होने पर 11वीं की ही अर्धवार्षिक परीक्षा और कक्षा 12 की प्रीबोर्ड परीक्षा के प्राप्तांक को शामिल किया गया है।

[ Read More ]»

31 जुलाई 2021

धमकी भरा पत्र-मुजाहिदों को रिहा करो, नहीं तो अलीगंज हनुमान मंदिर उड़ा देंगे', धमकी के बाद लखनऊ में हाई अलर्ट

मुजाहिदों को रिहा करो, नहीं तो अलीगंज हनुमान मंदिर उड़ा देंगे

रजिस्टर्ड डाक से यह पत्र अलीगंज हनुमान मंदिर राजधानी के कई बड़े मंदिर और आरएसएस के कार्यालय को लेकर धमकी भरा पत्र मिला है। लखनऊ के प्रसिद्ध अलीगंज हनुमान मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। गुरुवार को रजिस्टर्ड डाक से भेजे गए पत्र में 14 अगस्त की शाम तक गिरफ्तार आतंकियों को रिहा करने की बात कही गई है। इनके निशाने पर आरएसएस कार्यालय,वरिष्ठ आरएसएस पदाधिकारी हैं। मंदिर प्रशासन को भेजे गए पत्र में जोगिंदर सिंह खदरा लिखा है। पत्र मिलने के बाद मंदिर प्रशासन से जुड़े लोगों ने संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय नीलाब्जा चौधरी से संपर्क किया। इसकी जांच के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को लगा दिया है।पत्र में मंदिर और आरएसएस के कार्यालय निशाने पर होने की बात कही गई है।  के पते पर आया है। खुद को जेहाद समर्थक बताते हुए पत्र में कहा गया कि अगर 14 अगस्त की शाम तक मुजाहिदों को रिहा नहीं किया गया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। 

[ Read More ]»

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट,आज 3:30 बजे पर जारी होगा


 यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट upmsp.edu.in,upresults.nic.in पर करें चेक
Up Board 10th-12th Result : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट की तिथि की घोषणा हो गई है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट साथ-साथ एक ही दिन जारी किया जाएगा।  31 जुलाई, शनिवार को 3:30 बजे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

नतीजों की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in के अलावा livehindustan.com पर भी चेक कर सकेंगे। इस साल राज्य में कक्षा 10वीं, 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 56,03,813 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 29,94,312 कक्षा 12वीं के छात्र हैं और 26,09,501 कक्षा 10वीं के छात्र हैं।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष 10वीं 12वीं बोर्ड की परीक्षा नहीं आयोजित हो पाई। वहीं परीक्षार्थियों को स्क्रूटनी का विकल्प भी इस बार नहीं मिलेगा। बोर्ड परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के लिए माध्यमिक बोर्ड की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की भी दी गई है। ये परीक्षार्थी परिणाम घोषित होने के बाद संबंधित विद्यालय के माध्यम से आवेदन करेंगे। हालात सामान्य पर इनकी परीक्षा कराई जाएगी।
[ Read More ]»

28 जुलाई 2021

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम अगस्त के पहले सप्ताह में, इस वर्ष बिना मेरिट लिस्ट के जारी होगा परिणाम

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम अगस्त के पहले सप्ताह में,  इस वर्ष बिना मेरिट लिस्ट के जारी होगा परिणाम

लखनऊः माध्यमिक शिक्षा विभाग की हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के लिए 29.94 हजार से अधिक और इंटरमीडिएट में 26.10 हजार से अधिक परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा के उत्तीर्ण किया जाएगा

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम अगस्त के पहले सप्ताह में,  इस वर्ष बिना मेरिट लिस्ट के जारी होगा परिणाम  

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड 2021 का परिणाम अब अगस्त के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा का परिणाम जारी करने से पहले मुख्यमंत्री से के लिए समय मांगा है।


प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते माध्यमिक शिक्षा विभाग की हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के लिए 29.94 हजार से अधिक और इंटरमीडिएट में 26.10 हजार से अधिक परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा के उत्तीर्ण किया जाना है।   गाइडलाइंस के आधार पर परिणाम लगभग तैयार कर लिया गया  है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस वर्ष मेरिट जारी नहीं की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि पहली बार बिना परीक्षा के बोर्ड परिणाम जारी किया जाना है सरकार की गाइड लाइन के अनुसार तैयार परिणाम पर मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श के लिए समय मांगा गया है।


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से विचार विमर्श होने के 3 दिन बाद परिणाम जारी कर दिया जाएगा उन्होंने कहा कि अगस्त से पहले सप्ताह तक परिणाम जारी किया जाएगा उन्होंने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा ‌‌।


[ Read More ]»

25 जुलाई 2021

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात:15 अगस्त से राज्य में लोगों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा

मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया है कि प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हॉटस्पॉट चिन्हित

 लखनऊ.-देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस -राज्य के सभी 75 जिला मुख्यालयों, नगर पालिका परिषद तथा 17 नगर निगमों में 217 सार्वजनिक स्थानों पर लोग खासकर युवा मुफ्त वाईफाई सुविधा का लाभ उठा सकेंगेउत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आएगा. यह सौगात होगी मुफ्त वाईफाई सुविधा की. इसके तहत . सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर विकास विभाग के अधिकारी अब लोगों को मुफ्त वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराने की मुहिम में जुटे हैं. जिसके तहत मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया है कि प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हॉटस्पॉट चिन्हित किया जाना सुनिश्चित करें ताकि 15 अगस्त से राज्य में लोगों को हर शहर के बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन के समीप के स्थलों, तहसील, कचहरी, ब्लाक कार्यालय, रजिस्ट्रार कार्यालय तथा मुख्य बाजारों में लोगों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध हो सके.

 प्रदेश सरकार ने सूबे के लोगों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने का वायदा किया था. पार्टी के संकल्प पत्र में भी इसका उल्लेख किया गया था. जिसका संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही लखनऊ सहित राज्य के कई शहरों के प्रमुख स्थलों पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई थी.


[ Read More ]»

24 जुलाई 2021

यूपी संयुक्त बीएड प्रवेश 30 जुलाई के स्थान पर परीक्षा 6 अगस्त को ,27 अगस्त को घोषित होगा परिणाम

यूपी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 6 अगस्त को

लखनऊ- यूपी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2021 की तिथि में बदलाव कर दिया गया है| अब प्रवेश परीक्षा 30 जुलाई के स्थान पर छह अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे और दूसरी पाली में दो से शाम पांच बजे तक होगी।


यूपी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 6 अगस्त को होगी..सुबह 9 से 12 दोपहर 2 से 5 दो पाली में होगी परीक्षा|  27 अगस्त को घोषित होगा परिणाम1 सितंबर से शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग| 6 सितंबर से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र

प्रवेश पत्र नए सिरे से डाउनलोड करने होंगे या फिर उसी प्रवेश पत्र से परीक्षा दी जा सकेगी, इस पर शनिवार को दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।  बीएड प्रवेश परीक्षा में 5,91,305 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 

[ Read More ]»

जल जीवन मिशन : गांवों में सचल प्रयोगशाला से पानी की शुद्धता की जांच

 

जल जीवन मिशन : गांवों में सचल प्रयोगशाला  से पानी की शुद्धता की जांच
राज्य के सभी 826 ब्लॉक में पानी की जांच के लिए बड़ी योजना तैयार

पानी के सामान्य मानकों के अलावा हैवी मेटल व बैक्टीरिया की जांच होगी
राज्य में जल जीवन मिशन के तहत सभी लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करना है ताकि प्रदूषित जल से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। खासतौर पर जेई व एईस के खतरों से दूर रहा जा सके। इसलिए इन बीमारियों से प्रभावित इलाकों पर खास ध्यान दिया जाएगा।  गांवों में अब लोग पानी की शुद्धता की जांच करा सकेंगे। इसके लिए राज्य के सभी 826 ब्लॉक में पानी की जांच के लिए बड़ी योजना तैयार की जा रही है। इस काम में अच्छे महाविद्यालय व इंजीनियरिंग कालेजों को जोड़ा जाएगा।इसके लिए पीपीपी मॉडल पर एक एमओयू विद्यालयों व राज्य पेयजल व स्वच्छता मिशन के बीच होगा। इसके लिए इन कालेजों का एक निश्चित धनराशि अनुबंध के तहत दी जाएगी। पानी के नमूनों की जांच इन कालेजों की प्रयोगशालाओं में कैमिकल के जरिए हो सकेगी। इस सारी कवायद का मकसद पूरे 

इसके अलावा यूपी सरकार की योजना अपनी सचल प्रयोगशाला चलाने की है। इसके जरिए पानी के सामान्य मानकों के अलावा हैवी मेटल व बैक्टीरिया की जांच होगी। सभी जिलों में एक-एक प्रयोगशाला के अलावा ब्लाकों में भी प्रयोगशाला बनाने का प्रस्ताव बन रहा है। इस तरह की प्रयोगशालाओं के निर्माण, संचालन पर पहले साल 160.30 करोड़ खर्च होने हैं। प्रयोगशालाओं की स्थापना, संचालन व प्रबंधन का काम निजी एजेंसियों को दिया जाएगा। इनका चयन ई- टेंडर के जरिए होगा। हर प्रयोगशाला साल में 3000 सैंपल या हर महीने  250 सैंपल की जांच करेगा। 

[ Read More ]»

16 जुलाई 2021

यूपी में भी स्थगित हो सकती है कांवड यात्रा , यूपी सरकार अनुमति पर पुनर्विचार करे

 उत्तर प्रदेश

तो क्या यूपी में भी स्थगित होगी कांवड यात्रा ? सीएम योगी के आदेश पर प्रशासन कर रहा कांवड़ संघ से बातचीत


यूपी में भी स्थगित हो सकती है कांवड यात्रा

 यूपी में भी स्थगित हो सकती है कांवड यात्रा , यूपी सरकार अनुमति पर पुनर्विचार करे  

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से कांवड़ यात्रा को अनुमति देने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से सोमवार को अपने फैसले से कोर्ट को अवगत कराने को कहा, नहीं तो कोर्ट आदेश जारी कर देगा।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार कहा कि देश के नागरिकों के स्वास्थ्य का अधिकार सर्वाेपरि है और धार्मिक भावनाओं सहित अन्य सभी भावनाएं इसके अधीन हैं।                                                                                              यूपी में कांवड़ संघ खुद ही कांवड़ यात्रा स्‍थगित करने का निर्णय ले सकते हैं। इस बारे में उत्‍तर प्रदेश प्रशासन कांवड़ संघों से बातचीत कर रहा है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने नौ जुलाई को ही कांवड़ संघों से बातचीत करने का निर्देश दिया था। 

सीएम योगी ने कहा है कि अधिकारी लोकल स्तर पर कांवड़ संघ से संवाद स्थापित कर पिछले वर्ष की तरह निर्णय लेने का प्रयास करें। पिछले वर्ष भी प्रशासन से बातचीत के बाद कांवड़ संघ ने यात्रा स्थगित करने की घोषणा की थी। सीएम योगी ने कहा है कि महामारी व्यक्ति की जाति चेहरा और मजहब नहीं देखता। एसीएस होम और डीजीपी को दूसरे राज्यों से संवाद स्थापित करने को कहा गया है। 

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को मंजूरी देने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। स्वतरू संज्ञान में लिए गए मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने कहा कि कांवड़ यात्रा की इजाजत नहीं दी जा सकती है। केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि योगी सरकार को शिवमंदिरों तक गंगा जल उपलब्ध कराना चाहिए और कोरोना को देखते हुए हरिद्वार से कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं देनी चाहिए। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 महामारी के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा निकालने की अनुमति देने की खबर का स्वतरू संज्ञान लिया और इस मामले पर राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र से भी जवाब- तलब किया था।

सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच यूपी में कांवड़ यात्रा की इजाजत का सुप्रीम कोर्ट ने स्‍वतर: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने सरकार के इस फैसले को लोगों को भ्रमित करने वाला बताया है। कोर्ट ने कहा कि उत्‍तराखंड ने कोरोना की आशंका के मद्देनज़र कांवड़ यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया है लेकिन उत्‍तर प्रदेश ने ऐसा नहीं किया। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी, उत्‍तराखंड और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किेया था। मामले में आज सुनवाई की गई।

[ Read More ]»

14 जुलाई 2021

यूपी एटीएस की कार्रवाई के दौरान शकील हिरासत में ,मीडिया कर्मियों से मोहल्ले के लोगों ने किया हंगामा

यूपी एटीएस की कार्रवाई के दौरान शकील हिरासत में



 एटीएस ने आज वजीरगंज जनता नगर निवासी शकील को बुद्धा पार्क के पास से दबोच लिया।यूपी एटीएस द्वारा रविवार को गिरफ्तार किए गए अलकायदा के आतंकवादी मिनहाज और मसीरुद्दीन से मिली जानकारी के आधार पर उसके एक अन्य साथी शकील को हिरासत में ले लिया गया है। 

एटीएस की कार्रवाई के दौरान शकील को बुद्धा पार्क से दबोचा गया। इसकी जानकारी मिलते ही उसके परिजन और मोहल्ले के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। गिरफ्तारी की सूचना पर पहुंची मीडिया कर्मियों से मोहल्ले के लोगों ने बदसलूकी या शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मीडिया कर्मी से बदसलूकी करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

लखनऊ में एटीएस ने आतंकी मिनहाज अहमद और मसीरुद्दीन उर्फ मुशीर को गिरफ्तार किया था। आतंकियों ने खुलासा किया है कि वह 15 अगस्त को धमाके करने वाले थे। हालांकि एटीएस ने ये खुलासा नहीं किया कि ये धमाके कहां करने वाले थे। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों का दिल्ली कनेक्शन पाया गया है। आशंका है कि मिनहाज व मुशीर या फिर इनसे जुड़े आतंकी दिल्ली में भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। मगर एटीएस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

एटीएस के अधिकारी के मुताबिक बीते तीन दिनों से शकील की तलाश की जा रही थी। उसकी तलाश में लखनऊ के कई इलाकों में दबिश दी गई लेकिन वह हाथ नहीं लगा। आज शकील की लोकेशन वजीरगंज इलाके में मिली। पेशे  से ई रिक्शा चालक शकील को एटीएस की टीम ने बुद्धा पार्क के पास दबोच लिया। एटीएस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और सीधे मुख्यालय लेकर चली गई। एटीएस की एक टीम उसके मोबाइल की डिटेल खंगाल रही है। वहीं, उसके ठिकानों पर छापेमारी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।




[ Read More ]»
Back to Top