13 अक्टूबर 2020

कम्पोजिट विद्यालय में हुआ यूनिफार्म वितरण किया गया जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे

 


गोण्डा -  आज कम्पोजिट विद्यालय बालकरामपुरवा करनैलगंज में यूनिफॉर्म व मास्क का वितरण किया गया जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।नगर के कम्पोजिट विद्यालय बालकराम पुरवा में  स्थित कम्पोजिट विद्यालय में यूनिफार्म वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर शिक्षा अधिकारी प्रभा वर्मा रहीं। श्रीमती वर्मा ने अपने हाथों से बच्चों को यूनिफार्म वितरित किया जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद रज़ा ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय बालकराम पुरवा के सभी छात्रों को दो सेट यूनिफार्म व मास्क का वितरण किया गया है। इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि मुख़्तार अब्बासी, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष फ़िरोज़ अहमद, मोहम्मद आज़म, शिक्षक, अनुदेशक, सुमन वर्मा, समयदीन मूर्ता देवी आदि मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top