गोंडा- गोंडा में राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को शनिवार देर रात गोली मार दी गई घायल स्थिति में डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया यह घटना गोंडा के इटियाथोक थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनोरमा की है।मनोरमा उद्गम स्थल के सम्पत्ति का कुछ लोगो से काफी दिनों से विवाद है जिसको लेकर पिछले वर्ष यहां के महन्थ सीताराम दास पर जान लेवा हमला किया गया था। और रात्रि मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला किया गया है।राजस्थान पुजारी हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भी एक पुजारी पर हमला हुआ है
मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर महंत सम्राट दास ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जमीनी विवाद को लेकर बताई जा रही है बदमाशों ने राम जानकी मंदिर मनोरम उद्गम स्थल के पुजारी की गोली मारकर हत्या की है। मिली जानकारी के अनुसार रामविलास वेदांती मठ के संरक्षक हैं. बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर महंत को गोली मारी है. सुरक्षा के नाम पर होमेगार्डों की तैनाती की गई थी.एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि जिनके ऊपर आरोप है, उनसे पूर्व में भी पुजारी से विवाद हो चुका है। फिलहाल, पुलिस कार्रवाई कर रही है।
देश में हो रही साधुओं की हत्याएं प्रशासनिक सुरक्षा दृष्टिकोण पर सवालिया निशान खड़ा करती हैं। देश महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तो सवालिया निशान खड़े हो ही रहे थे। देश में साधु भी सुरक्षित नहीं है। उत्तर प्रदेश हो या राजस्थान लेकिन सुरक्षा दृष्टिकोण से देखा जाए तो दोनों प्रदेशों में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं जिससे कि किए गए वादों पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।