16 सितंबर 2021

प्रधान को फंसाने के लिए खुद पर चलवाई थी गोली व रची लूट की साजिश, 4 गिरफ्तार

 

image seo friendly

फर्जी निकला 47000 रू की लूट व गोली लगने का मामला

गोंडा:  उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के हरखापुर गांव के पास 11 सितंबर देर  रात गोली मारकर 47 हजार रुपये लूटने के मामले का गुरुवार को पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने खुलासा कर दिया। प्रधानी रंजिश में प्रधान को फसाने के लिए युवक ने ही अपने भाईयों एवं साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था जांच में पूरा मामला सामने आ गया। लूट व जानलेवा हमले की फर्जी घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है| कब्जे से अवैध तमंचा/खोखा कारतूस, लूटे गए रू० 10,000/- वमोटर साइकिल बरामद|

दिनांक 11.09.2021 को थाना कोतवाली देहात में क्षेत्र के अन्तर्गत वादी शिवनाथ जायसवाल पुत्र रामशरण जायसवाल निवासी निहालपुर थाना तरबगंज ने भाई रामशंकर के ऊपर अपने ही गांव के दो लोगो के विरूद्ध तमंचे से गोली मारकर रू0 47,000/- व मोटरसाईकिल लूट लेने की सूचना दी थी।  थाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुचकर कर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए गहनता से मामले की जाँच की गयी थी। जिसमें मौका मुआयना व प्राप्त तत्कालिक साक्ष्यों के आधार पर घटना पूर्ण रूप से संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। 

पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने मामले का संज्ञान लेकर क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकान्त गौतम के नेतृत्व टीम बनाकर इस मामले का सूक्ष्म अन्वेषण कर घटना के सही व वास्तविक खुलासे के निर्देश दिए थे। सर्विलांस टीम को भी घटना के खुलासे के लिए लगाया गया था। पुलिस अधीक्षक के दिए गए निर्देशों के क्रम में कोतवाली देहात व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने जानलेवा हमला व लूट काण्ड की इस फर्जी घटना का खुलासा करते हुए वास्तविक आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

कोतवाली देहात पुलिस द्वारा किए गए सूक्ष्म अन्वेषण में यह बात प्रकाश में आयी थी कि वादी शिवनाथ जायसवाल और उसके घायल भाई रामशंकर की अपने ही गांव के विक्रमशंकर तिवारी व परागदत्त जायसवाल के मध्य चुनावी व जमीनी विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। जिसके फलस्वरूप अपने विपक्षियों को फंसाने के लिए रामशंकर को गोली मारकर रू047.000/व मोटरसाईकिल लूटने की फर्जी घटना को तैयार किया था। 

प्रकरण के खुलासे के दौरान पुलिस द्वारा की गयी गहन छानबीन एवं घायल व अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर फर्जी घटना तैयार करने वाले इन आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि साथी अभियुक्त बैजनाथ ने रामशंकर को गोली मारी थी तथा रू0 10,000/- व मोटरसाईकिल को लूट लिया था। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त किया गया तमंचा व खोखा कारतूस, लूटी गयी मोटरसाईकिल को घटनास्थल से कुछ दूर स्थित नहर से एवं अभियुक्त सुनील से रू0 10,000/- (जिन्हे वादी ने रू0 47,000/- बताया था) को बरामद कर लिया है। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. बैजनाथ जायसवाल पुत्र रामसरन जायसवाल निवासी निहालपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा। 

02. नानमून उर्फ नरेन्द्र पुत्र राधारमण निवासी निहालपुर थाना तरबगंज 

03. सुनील जायसवाल पुत्र रामचन्दर जायसवाल निवासीनिहालपुर थाना तरगबंज 

04. रामशंकर पुत्र रामशरन निवासी निहालपुर थाना तरबगंज

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top