गोण्डा। भीम द्वारा स्थापित प्रख्यात पृथ्वीनाथ मंदिर आज शिव भक्तों से गुलजार रहा। प्रात: से ही क्षेत्रीय तथा दूर दराज के श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचने के लिए लोगों की लाइन लगी रही।सात महीने बाद प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर में मलमास के आज आखिरी सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक एवं पूजन अर्चन किया। इस दौरान न तो शारीरिक दूरी का पालन हुआ और न ही किसी ने मास्क का प्रयोग किया।
बारी बारी से शिवभक्तों ने विशालकाय शिवलाट पर जलाभिषेक एवं दुग्ध अभिषेक के साथ ही पूजन अर्चन कर वांछित फल की कामना की। 7 माह बाद मंदिर आम भक्तों के लिए खुलने के बाद हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष की भीड़ रही।
मंदिर तक पहुंचने के लिए लंबी लाइन में मौजूद लोग न तो शारीरिक दूरी का पालन करते नजर आए और न ही किसी ने मास्क का प्रयोग किया। कुल मिलाकर सरकार द्वारा जारी कोरोना महामारी के मद्देनजर दिशा-निर्देशों का यहां पालन होते नहीं दिखाई पड़ा।
मलमास-अधिकमास का आज आखिरी सोमवार होने के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे जिनके द्वारा बारी-बारी से जलाभिषेक व दर्शन पूजन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्ष चितवन कुमार, उप निरीक्षक तथा महिला व पुरुष आरक्षी के साथ मंदिर परिसर में मुस्तैद दिखे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।