गोण्डा : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में लोकनायक जयप्रकाश जी की जयंती पर विचार गोष्ठी व कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में कायस्थ शिरोमणि एवं आजादी के नायक लोकनायक जयप्रकाश जी की जयंती पर एम्स इंटर कॉलेज में
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक मणि श्रीवास्तव व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉ अभय श्रीवास्तव जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया,तत्पश्चात श्री चित्रगुप्त भगवान व कायस्थ शिरोमणि लोकनायक जयप्रकाश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के उपाध्यक्ष व फातिमा इंटर कॉलेज गोंडा के वरिष्ठ अध्यापक श्री ब्रजेश श्रीवास्तव ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल चित्रांश प्रदेश सचिव विनोद श्री वास्तव,प्रदेश सचिव दीपक कुमार श्रीवास्तव, मंथन कलचरल सोसायटी के डायरेक्टर दीपक श्रीवास्तव, बलरामपुर जिला संयोजक कुंवर बलराम श्रीवास्तव ,सौरभ श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष महिला विंग संध्या सक्सैना,मंडल अध्यक्ष प्रमोद नन्दन,तहसील कर्नलगंज के जीके श्रीवास्तव ,प्रदीप श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव संतोष श्रीवास्तव विजय श्रीवास्तव ,सहित कायस्थ समाज के कई प्रबुद्ध व्यक्तियों ने अपने उद्बोधन में लोकनायक जयप्रकाश जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी कायस्थों से एकजुट होकर संगठन व समाज को आगे बढ़ाने की बात कही।इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश स्तर ,मंडल स्तर व जिला स्तर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।