18 अक्टूबर 2021

मनरेगा कार्ड धारको ने 'काम मिले' या 'पलायन की अनुमति' की मांग को लेकर जिला अधिकारी को भेजा पत्र

मनरेगा कार्ड धारको ने काम मिलेया पलायन की अनुमति की मांग को लेकर जिला अध कारी को भेजा पत्र
कर्नलगंज गोंडा तहसील कर्नलगंज विकासखंड के ग्राम सभा कादीपुर के मनरेगा के दर्जनों कार्ड धारको ने जिला अधिकारी महोदय को प्रेषित लिखित शिकायत पत्र में अवगत कराया कि गांव के मनरेगा कार्ड धारक को कई महीनों से काम नहीं मिल रहा है। पारसनाथ वर्मा सहदेव ,शालिकराम, पुत्तन, राजित राम सत्यदेव नान बाबू सत्ते, राजेंद्र पुददन आदि कार्डधारक भुखमरी व गरीबी के शिकार होकर अपने रोजी  रोटी के लिए तरस रहे हैं अपनी आजीविका के लिए उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया कि यदि उन्हें 15 दिनों में काम नहीं उपलब्ध कराया जाता है
तो उन्हें अपने रोजी रोटी के लिए परदेस कमाने के लिए पलायन करने की अनुमति दी जाए।इस बारे में ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह ने बताया कि गांव में कार्य ना हो पाना अधिकारियों की देन है पांच माह में चार सेक्रेटरी बदले गए हैं यदि खाते का संचालन हुआ तो मजदूरों को काम अवश्य दिया जाएगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top