आज के आधुनिक दौर में हर महिला सूंदर और फिट दिखना पसंद करती है फिर चाहे वो हाउस वाइफ हो या किसी ऊंचे पद पर काम करने वाली स्वावलंबी महिला। ऐसे में चेहरे पर थोड़ा सा भी आया परिवर्तन उनको डरा देता है। जब आप शीशे के सामने खड़े होकर अपना चेहरा निहारते है और आपको अपनी त्वचा में झुर्रियां या उसमें सूजन नजर आती है तो यह आपको किसी डरावने सपने की तरह परेशान करने के लिए काफी होता है। ऐसे में आँखों के नीचे सूजन दिखना भी आपकी सुंदरता को कम करने की भूमिका निभा सकता है। वैसे देखा जाये तो आंखों के नीचे सूजन का दिखना एक आम समस्या है। बहुत कम मामलों में ही, आंखों के नीचे सूजन का दिखना अधिक गंभीर स्वास्थ्य स्थिति का संकेत माना जाता है।
आखों के नीचे सूजन क्यों आती है ?
हमारी आंखों के आसपास की त्वचा बहुत पतली और नाजुक होती है। अतः उम्र बढ़ने के कारण आंखों के चारों ओर के ऊतक कमजोर हो जाते हैं। जिससे हमारी निचली पलकों में वसा बढ़ने लगती है, और सूजन आ जाती है। कुछ स्वास्थ्य समस्याओं या पौष्टिक आहार की शरीर में कमी होने की वजह से यह समस्या कम उम्र में भी हो सकती है ।
आइये जानते हैं आखों के नीचे सूजन आने के क्या कारण हो सकते हैं :
हार्मोन्स में परिवर्तन के कारण:
महिलाओं के शरीर में घटता-बढ़ता हार्मोन्स का स्तर आंखों के नीचे तरल के जमाव का कारण हो सकता है। अधिकाशतः रजोनिवृति, गर्भावस्था, मेनोपॉज आदि के समय यह समस्या आम हो जाती है। रजोनिवृति से पहले आंखों के नीचे सूजन आना बहुत ही आम समय होती है।
ऐसे समस्य में सोडियम, नमक तथा अल्कोहल का सेवन कम करना फायदेमंद होता है। साथ ही विटामिन सी, ए तथा ओमेगा 3 फैटी एसिड्स से भरपूर खाद्यों का सेवन भी लाभकारी होता है।
थकान और अधिक रोने के कारण:
बहुत अधिक काम होने पर जब आप आराम नहीं कर पाते हैं तो इसका प्रभाव हमारी आखों पर सबसे पहले दिखता है। साथ ही यदि आप कम सोते है, तो भी ऐसी अवस्था में आखों के नीचे सूजन आने की सम्भाना रहती है। अतः कोशिश करना चाहिए कि कम से कम 5-6 घंटे की नींद अवश्य लें। कई बार अधिक रोने से आपकी आंखों के चारों ओर तरल पदार्थ जमा हो जाता है, जिसके कारण थोड़े समय के लिए आखों के नीचे सूजन और दर्द हो सकता है जो की संभवतः थोड़े समय में अपने आप ही चली जाती है।
थायराइड के कारण :
कुछ प्रकार के हाइपरथायरायडिज्म के कारण भी महिलाओं आखों के नीचे सूजन आने की सम्भाना रहती है।
आखों में एलर्जी कारण :
एलर्जी को आँखों के नीचे सूजन आने का प्रमुख कारण माना जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपकी आंखों में सुरक्षात्मक कोशिकाएं, जिन्हें मास्ट कोशिकाएं कहा जाता है, ये एलर्जी से लड़ने के लिए हिस्टामाइन नामक प्रतिरक्षा प्रोटीन को बनाना बंद कर देती हैं। इससे आपकी आंखें संवेदनशील और पानीदार हो जाती हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।