27 सितंबर 2020

सुविख्यात कवि रामकुशल सिंह वैद्य का इलाज के दौरान निधन , अन्तिम संस्कार मे उमड़ा जनसैलाब


गोण्डा - सुविख्यात  कवि रामकुशल सिंह वैद्य का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर लोग अवाक रह गये! शनिवार को उन्हें श्रधान्जलि देने के लिये ग्राम लालेमऊ (रौवतन पुरवा) स्थित आवास पर लोगो का तांता लग गया। बता देँ कि करनैलगंज तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत लालेमऊ (रौवतन पुरवा) निवासी रामकुशल सिंह वैद्य 76 वर्ष को हार्ट अटैक पड़ने के बाद बुधवार की सुबह उन्हें गोण्डा ले जाया गया,लेकिन स्थित मे सुधार न होने पर कुछ ही देर बाद केजीएमसी ले जाकर लारी कार्डियोलाजी विभाग में एडमिट कराया गया। उनके पौत्र अखण्ड़ प्रताप उर्फ सत्यम के अनुसार उनकी स्थिति मे लगातार सुधार हो रहा था और डाक्टर द्वारा एक -दो दिन मे आपरेशन करके पेशमेकर लगाने की राय दी गयी थी। लेकिन प्रकृति सब पर भारी पड़ गयी बीती रात्रि मे 3 बजे के बाद अचानक उनकी तवियत बिगड़ गयी और सुबह उन्होने अन्तिम साँस लेकर दुनिया से विदा ले ली। रामकुशल सिंह "कुशल" एक अच्छे कबि के साथ ईमानदारी व सादगी पसन्द व्यक्ति थे उन्होने सदैव क्षेत्र के गरीबों की सेवा की। ग्रामीणों के अनुसार किसी बिमारी या पीड़ा  से परेसान यदि कोई व्यक्ति रात्रि मे भी उनके पास आ जाये तो वह बगैर आलस्य व बिलम्ब किये तुरन्त उठकर उसकी दवा करते थे। खासकर असहाय व कमजोर तबके के लोगो का इलाज बड़ी सहजता से करते और वह भी बगैर किसी स्वार्थ के। लोगो का आज वह सहारा टूट गया जिसके लिये वह ईमानदारी सादगी व सहज व्यक्तितत्व के धनी तथा गरीबो के मसीहा के रुप मे विशेष रुप से जाने जाते थे। शनिवार को उनका अन्तिम संस्कार गाँव के पास पंचवटीघाट स्थित सरयू तट पर  किया गया। इस दौरान भगवान बख्स सिंह,यू पी सिंह, रामा नन्द बाबा,के डी  सिंह, सुर्यपाल सिंह प्रधान, प्रमोद सिंह प्रधान, लल्ला सिंह प्रधान,अतुल सिंह प्रधान,अवधेश सिंह राठौर प्रधान, गुरुदेव प्रधान,हर्षित सिंह,सन्तोष सिंह,मान सिंह,देवेन्द्र सिंह,प्रिंस सिंह,अम्रेन्द्र सिंह,अजय सिंह,विवेक सिंह,बृजेश सिंह,दिनेश सिंह,अभिषेक तिवारी,कुलबुल सिंह, रामप्रताप सिंह,देवी प्रसाद तिवारी,पराग सिंह,भोली सिंह,मोती सिंह,मन्ना सिंह शाहपुर,पिंकु सिंह,बबलू तिवारी,धर्म पा,राम सजीवन समेत सैकड़ो की संख्या मे लोगों  ने पहुँचकर उन्हें नमन किया और नम आँखो से अन्तिम विदाई दी। दुख की इस घड़ी मे अनुभूति के अध्यक्ष अवधेश सिंह,आलोक कुमार सिंह,आशीष कुमार सिंह, के वी सिंह,हनुमान सिंह विशेन सहित अन्य कई लोगो ने रामकुशल सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये उन्हे अपनी श्रधान्जलि अर्पित की। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top