अयोध्या : अयोध्या के सरयू तट पर लक्ष्मण किला परिसर में फिल्मी कलाकारों की वर्चुअल रामलीला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कलाकारों का बेहतरीन अभिनय और संवाद अदायगी लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ रहा है।लोकप्रियता में सबसे ऊपर श्रीराम कथा वर्णन 'रामायण' का जलवा आज भी कायम है। प्रभु राम जन्मस्थान अयोध्याजी में पावन सरयू नदी किनारे लक्ष्मण किला के अहाते में चल रही, इस अद्भुत रामायण लीला ने एक बार फिर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। 09 दिन चलने वाली इस रामलीला को अभी सिर्फ 05 दिनो में 10 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। एक से बढ़कर एक फिल्मी कलाकारों ने अपनी बेहतरीन अदायगी से रामायण के हर किरदार को पुनः अयोध्याजी में उतार दिया है।राम- सुग्रीव मित्रता, बाली वध, माँ सीता की खोज व लंका दहन की अद्भुत लीला में हनुमान बने बिंदु दारा सिंह का अभिनय लाजवाब रहा। यहां रामलीला में स्पेशल तकनीक से समुद्र पार करते हनुमान और लंका दहन का सजीव चित्रण बखूबी निभाया गया। अयोध्याजी की इस रामलीला का प्रसारण डी0डी0 नेशनल पर लाइव हो रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।