बस्ती में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर में पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार कार, एक झटके में खत्म हुए 5 लोग की हालत गंभीर
बस्ती । उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती में नगर थाना के नेशनल हाइवे 28 के पुरैना चौराहे पर कंटेनर में पीछे से एक कार घुस गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया गया। एक की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस्ती में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 5 लोगो की हुई दर्दनाक मौत। कन्टेनर में पीछे से घुसी कार से हुआ हादसा। लखनऊ से बस्ती आते समय हुआ हादसा।
कार में सवार थे 7 लोग । 5 लोगो की मौके पर ही हुई मौत। 1 की हालत गम्भीर जिला अस्पताल में भर्ती उपचार जारी। 1 बच्ची सुरक्षित बाहर निकाला गया।सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस। कार में फसे शवो को कार को गैस कटर से काटकर शवो को निकाला गया बाहर । काफी मसक्कत के बाद निकाला गया शवो को बाहर।पुलिस के मुताबिक झारखंड निवासी अब्दुल अजीज अपने परिवार के साथ लखनऊ में रहते थे और प्लाटिंग का काम करते थे। बुधवार को परिवार के साथ लखनऊ से झारखंड जा रहे थे। इस घटना में कार सवार अब्दुल अजीज, पत्नी नर्गिस तबस्सुम, बेटी अनम, सिजरा, तुबा की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार चालक अभिषेक गंभीर रूप से घायल है।
हादसे की जो तस्वीरें सामने आईं उसे देखकर लगता है कि दुर्घटना बेहद भीषण था। कार तेज रफ्तार होने की वजह से वो कंटेनर के पीछे घुस गई थी, जिसकी वजह से कार को निकालने में काफी दिक्क्त हुई। कार को बड़ी मशक्कत के साथ गैस कटर से काटा गया। इसके बाद एक-के करके पांच शवों को निकाला गया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में घायल एक शख्स बचा है, जिसकी हालत काफी गंभीर है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक बच्ची पूरी तरह से सुरक्षित है। पुलिस का कहना है कि यह हादसा नेशन हाइवे 28 के पुरैना चौराहे पर हुआ है, जहां लखनऊ से बस्ती की ओर आ रही एक कार खड़े कंटनेर में पीछे से जा घुसी है। कार में सात लोग सवार थे। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है। जबकि एक बच्ची को सुरक्षित निकालते हुए एक अन्य को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गैस कटर से कार को दो हिस्सों में काट करके कार के अंदर फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों की पहचान करायी जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।