गोण्डा।अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड धर्मवीर प्रजापति जी ने 55 लाभार्थियों को विद्युत चालित कुम्हारी चाक तथा 10 लाभार्थियों को दोना पत्तल मशीन निःशुल्क वितरित कियामिट्टी के बर्तनों का प्रयोग किये जाने पर 26 ऐसे तत्व पाये जाते हैं,जिससे कई बीमारियों से मिलती है निजात।सर्किट हाउस में अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड धर्मवीर प्रजापति जी ने 55 लाभार्थियों को विद्युत चालित कुम्हारी चाक तथा 10 लाभार्थियों को दोना पत्तल मशीन निःशुल्क वितरित किया तथा लाभार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सरकार की मंशा से अवगत कराते हुए कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य सभी को आत्म निर्भर भारत की ओर ले जाना है। इस अवसर पर उनके द्वारा हरिराम ग्राम पुरे उजागर सिंह पुरवा द्वारा बनाई गई मिट्टी के बर्तनों का अवलोकन किया गया और कहा इसे और सुंदर बनाएं जिससे मार्केट में इसकी डिमांड बढ़ जाए और कलर करने के भी नए-नए टिप्स दिए।अध्यक्ष प्रजापति ने कहा कि आगामी दीवाली के अवसर पर मिट्टी से बने बर्तन जैसे, दीपक, दियली, मूर्ति आदि को बेचकर प्रजापति समाज अपनी आय बढ़ाने में आगे आयें। उन्होंने कहा कि बाजार में कोई भी चाइना के सामान न बिके। सरकार आपके साथ खड़ी है आपका भी दायित्व है कि सरकार के साथ खड़े रहें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये घर से बाहर निकलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मिट्टी में 26 ऐसे अवयव तत्व पाये जाते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर, कैंसर आदि बीमारियों से छुटकारा मिलता है। उन्होंने कहा कि मिट्टी के लिये उप जिलाधिकारियों से मिलकर पट्टे आदि करायें जायें। नगर में मिट्टी के बर्तन बनाने और बेचने में किसी को कोई परेशानी न आये, इसके लिये प्रमुख सचिव, नगर विकास उ0प्र0 शासन द्वारा नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम को पत्र निर्गत किया गया है।
उन्होंने कहा कि मिट्टी से बनें बर्तनों से बने भोजन की मांग भी की जा रही है। उन्होंने प्रदूषण को रोकने के लिये पेड़ कटान को रोकना, पानी बचाना, प्रकृति से छेड़-छाड़ न करना, आदि कार्य किये जाने की अपील की गयी।इस अवसर पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष गौतम, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा दीपक गुप्ता, उद्योग विभाग के गजेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं प्रजापति समाज के व्यक्ति व विद्युत चाक लेने आये हुए लाभार्थीगण उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।