08 अक्टूबर 2020

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान (74 वर्षीय) का निधनशोक की लहर


  नईदिल्ली  केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान (74 वर्षीय) का निधन
शोक की लहर

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान 74 वर्ष का गुरुवार को निधन हो गया। वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। जिस वजह से 4 दिन पहले ही दिल्ली के एक अस्पताल में उनके दिल का ऑपरेशन हुआ था। तब से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बच पाई और गुरुवार देर शाम अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। बेटे चिराग पासवान ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top