09 अक्टूबर 2020

मण्डलायुक्त ने निर्माण कार्यों की समीक्षा मे धनावंटन हो जाने के बावजूद निर्माण कार्य में लापरवाही बरतनेे पर कड़ी चेतावनी दी

गोंडा -कर्नलगंज में कस्तूरबा बांधी विद्यालय के छात्रावास की जमीन अभी तक प्राप्त न होने पर नाराजगी व्यक्त की

देवीपाटन मण्डल आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने गुरूवार को आयुक्त सभागार में कार्यदायी संस्था आरईडी व यूपी सीएलडीएफ द्वारा मण्डल के जनपदों में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की तथा धनावंटन हो जाने के बावजूद निर्माण कार्य में लापरवाही बरतनेे पर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने जनपद गोण्डा के करनैलगंज में कस्तूरबा बांधी विद्याजय के छात्रावास की जमीन अभी तक प्राप्त न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया है कि सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित की जाय और आगामी 20 अक्टूबर तक जनपद में जमीन न मिलने पर प्राप्त धनराशि वापस किए जाने की कार्यवाही की जाय। आयुक्त ने एमएसडीपी योजनान्तर्गत अल्पसंख्यक विभाग से सम्बन्धित कार्यों में देरी होने पर कार्यदायी संस्था यूपी सीएलडीएफ तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।


समीक्षा बैठक में ज्ञात हुआ कि कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण द्वारा मण्डल के जनपद गोण्डा में 105, बहराइच में 53, श्रावस्ती में 25 आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी प्रकार बार्डर एरिया डेवलपमेन्ट प्रोग्राम के तहत बलरामपुर में 03, बहराइच में 2 तथा श्रावस्ती में 08 कार्य कराए जा रहे हैं। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का निर्माण में गोण्डा में 19 तथा बलरापुर में 02 विद्यालयों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी प्रकार आरइडी द्वारा ही जनपद बलरामपुर में 01 राजकीय उच्चीकृत माध्यमिक विद्यालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। क्रिटिकल गैप्स के तहत गोण्डा में 16, बलरामपुर में 01, श्रावस्ती में 05 सहित 22 कार्य कराए जा रहे हैं जिनमें से 15 कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा 07 कार्य निर्माणाधीन हैं। सांसद निधि योजना के तहत बलरामपुर में 09, गोण्डा में 9 बहराइच में 22 तथा श्रावस्ती में 21 कार्य कराए जा रहे हैं जिसमें 19 कार्य पूर्ण हैं तथा 34 कार्य प्रगति पर तथा 08 कार्य अनराम्भ हैं। आयुक्त ने सभी अनारम्भ कार्यों को तत्काल प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार विधायक निधि के तहत गोण्डा में 166, बलरामपुर में 58, बलरामपुर में 141 तथा जनपद श्रावस्ती में 06 कार्यों सहित कुल 371 कार्य आरईएस द्वारा कराए जा रहे हैं जिनमें 114 कार्य पूर्ण, 229 प्रगति पर तथा 28 कार्य अनाारम्भ हैं। रूबर्न मिशन के तहत बहराइच में 85, श्रावस्ती में 35 सहित 95 कार्य कराए जा रहे हैं जिनमें 73 कार्य पूर्ण तथा 03 कार्य अनारम्भ हैं। पूर्वान्चल विकास निधि योजना के तहत कराए जा  रहे कार्यों की समीक्षा में ज्ञात हुआ कि गोण्डा में 40, बलरामपुर में 06, बहराइच में 11 तथा जनपद श्रावस्ती में 35 सहित कुल 92 कार्य कराए जा रहे हैं जिनमें 48 कार्य पूर्ण, 40 कार्य प्रगति पर तथा 04 कार्य अनारम्भ हैं। समीक्षा बैठक में आयुक्त ने सख्त निर्देश दिए कि जनपद श्रावस्ती में कार्यदायी संस्था सीएलडीएफ द्वारा एमएसडीपी योजना के तहत करा ए जा रहे कार्यों में लापरवाही बरतने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए धन वापस लेने के निर्देश दिए हैं। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त वीरेन्द्र प्रसाद सहित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी तथा सम्ब

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top