10 अक्टूबर 2020

भू माफियाओं की निगाहें ठाकुर श्रीराम जानकी मंदिर की खाली पड़ी जमीन पर

गोंडा- कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के खेल मैदान के बाद अब भू माफियाओं की निगाहें ठाकुर श्रीराम जानकी मंदिर की खाली पड़ी जमीन पर टिक गई हैं। विवेकानंद विद्यालय के पीछे मंदिर की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके संबंध में मंदिर की महिला पुजारी सहित मंदिर के पक्ष में लोगों ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी को तमाम प्रार्थना पत्र दिया मगर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

करनैलगंज नगर के मोहल्ला बालकराम पुरवा स्थित ठाकुर श्री राम जानकी चतुर्भुजी मंदिर की भूमि करनैलगंज नगर, सकरौरा नगर एवं सकरौरा ग्रामीण में करीब डेढ़ सौ बीघे से अधिक जमीन है। वहीं गोंडा लखनऊ मार्ग पर बेशकीमती जमीन जो खाली पड़ी है जिन पर भू माफियाओं की निगाहें टिक गई हैं। विवेकानंद विद्यालय के पीछे एवं गोंडा लखनऊ मार्ग हुजूरपुर मोड़ पर मंदिर के नाम की जमीन खाली पड़ी थी। जिसे कुछ साल पहले कुछ लोगों ने अनधिकृत रूप से खरीद लिया और भू माफियाओं ने मंदिर की जमीन खरीद कर मार्ग के किनारे की पूरी जमीनों को कब्जा कर रहे हैं। जबकि पीछे खाली पड़ी जमीन को मंदिर की जमीन बताकर छोड़ रहे हैं। इस मामले में प्रशासन की लापरवाही भी कम नहीं है। भू माफियाओं के आगे प्रशासन बौना साबित हो रहा है। मंदिर की महिला पुजारी रमापति एवं मंदिर निगरानी में लगे अधिवक्ताओं की तरफ से मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस पर कब्जा रोकने का आदेश हुआ। इसके अतिरिक्त उप जिलाधिकारी ने जमीन की पैमाइश कर मंदिर की जमीन को सुरक्षित करने का आदेश दिया। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। भू माफियाओं द्वारा एक-एक करके जमीन को हथियाने की कोशिश की जा रही है।

जबकि यह मंदिर ट्रस्ट के प्रशासक जिलाधिकारी स्वयं है और मंदिर की भूमि की सभी गाटा संख्या को ठाकुर श्री राम जानकी मंदिर के नाम दर्ज भी किया जा चुका है। उसके बावजूद भू माफियाओं की निगाहें खाली पड़ी जमीनों पर टिकी हुई है। उपजिलाधिकारी ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था जिस पर पैमाइश करके मंदिर की जमीन को सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top