10 अक्टूबर 2020

चाहे जो मजबूरी हो हमारी मांगे पूरी हो---भुजंग पुरवा के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया

गोंडा- चाहे जो मजबूरी हो हमारी मांगे पूरी हो---भुजंग पुरवा के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया

विकास खंड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत अल्लीपुर गोकुला के भुजंग पुरवा के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुये जमकर नारेबाजी किया। चाहे जो मजबूरी हो हमारी मांगे पूरी हो जैसे नारे से पूरा गांव गुंजायमान हो रहा था।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक पहुँचनेवके लिये अभी तक सड़क का निर्माण नही कराया गया है। नाली का निर्माण न कराने से गांव की कच्ची नालियां बजबजा रही हैं।गन्दगी की वजह से पूरे गांव में मच्छरों की भरमार है। शौंचालय न बनने से ग्रामीण खुले में शौंच जाने के लिये विवस है। कुछ लोगों को छोड़कर शेष पूरे गांव के लोग जर्जर मिट्टी व छप्पर के घर मे जीवन बिता रहे हैं। मगर अभी तक उन्हें आवास का लाभ नही मिला है।ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश की चपेट में आकर कुछ लोगों का मिट्टी व छप्पर का घर गिरकर ध्वस्त हो गया। जिन्हें सहायता दिलाना तो दूर कोई देखने तक नही गया है। ग्रामीणों ने बताया कि वह प्रदर्शन व नारेबाजी करके जिले स्तर के अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराने का कार्य कर रहे हैं। इसके बाद भी यदि समस्याओं का समाधान नही किया गया तो वृहद पैमाने पर आंदोलन छेड़ा जायेगा। शिवकुमार, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, दुखी, रामावती, राजकली आदि गांव के ग्रामीण सामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top