24 अक्टूबर 2020

लखनऊ में डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने आत्महत्या की ,पुलिस जाँच शुरू


लखनऊ- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है. उन्नाव में तैनात डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में स्थित आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आसपास के लोगों की सहायता से डीआईजी की पत्नी पुष्पा को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पीटीएस उन्नाव जनपद में तैनात डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी पुष्पा 36 साल की थीं. बताया जाता है कि पुष्पा घर में फंदे से लटकती मिलीं. उन्हें फंदे से उतारकर उपचार के लिए आनन-फानन में लोहिया अस्पताल ले जाया गया. लोहिया अस्पताल के चिकित्सकों ने पुष्पा को मृत घोषित कर दियागौरतलब है कि उन्नाव में तैनात डीआईजी चंद्र प्रकाश हाथरस गैंगरेप केस की जांच के लिए यूपी सरकार की ओर से गठित किए गए विशेष जांच दल (एसआईटी) के भी सदस्य हैं.. डीआईजी की पत्नी ने आत्महत्या क्यों की, यह साफ नहीं हो सका है.मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top