13 अक्टूबर 2020

इलाहाबाद बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के विरुद्ध खाता धारकों ने प्रर्दशन कर एसडीएम को सौपा ज्ञापन


 गोण्डा। धोखाधड़ी व फ्राड करके ग्राहकों का धन हड़पने वाले ग्राहक सेवाकेंद्र के संचालक के विरुद्ध कार्रवाई नही हो रही है। जिससे क्षुब्ध खाता धारकों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुई पत्र सौंप कर अनिश्चित कालीन धरना प्रारम्भ करने की चेतावनी दी है। 

मामला इलाहाबाद बैंक के ग्राहक सेवाकेंद्र तालेपुरवा भँभुआ कर्नलगंजसे जुड़ा है। इसके संचालक पर कार्रवाई न होने से नाराज खाता धारकों ने तहसील के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। आरोप है कि केंद्र के संचालक द्वारा धोखाधड़ी करके ग्राहकों का धन हड़प लिया गया है। जिसके विरुद्ध ग्राहक बैंक शाखा प्रबंधक व कोतवाली के साथ अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगा चुके हैं। मगर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नही की गई है। जिससे क्षुब्ध होकर खाताधारक सामूहिक रूप से तहसील पहुंचकर मुख्य द्वार पर प्रदर्शन व नारेबाजी करने लगे। उसके बाद एसडीएम ज्ञानचन्द गुप्ता को मांग पत्र सौंपा। जिसमे दो सप्ताह के अंदर कार्रवाई न होने पर इलाहाबाद बैंक के सामने अनिश्चित कालीन धरने की शुरुआत करने की चेतावनी दी है।


एसडीएम ज्ञानचन्द गुप्ता ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्नलगंज को अतिशीघ्र जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। गजराज सिंह, मुन्नालाल, पूजा मौर्या, राधादेवी, बब्ली आदि प्रदर्शन में शामिल थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top