13 अक्टूबर 2020

युवाओं व छात्रों के मुद्दों को लेकर लेकर युवाओं ने घेरा सांसद आवास, सूचना के बाद भी न मिले सांसद

 


गोण्डा। सांसद कार्यालय गोण्डा पर जनपद के युवाओं ने अपने सवालों को लेकर सांसद गोण्डा के कार्यालय का घेराव किया। सांसद घेराव कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक तिवारी एक चिंतक ने बताया कि जनपद में युवाओं व छात्रों की आवाज उठाने के लिए आज हम सभी साथी बेरोजगारी, बलात्कार व जनपद के युवाओं व छात्रों के मुद्दों को लेकर सांसद महोदय से मिलने आएं थें जिसपर सांसद गोण्डा के जनपद में होने के बावजूद हम युवाओं से मिलना उचित नहीं समझा गया जबकि हमारे द्वारा पहले ही पत्र के माध्यम से उन्हें सूचित किया गया था। छात्र नेता विनय यादव व विशाल सिंह ने बताया कि देश में लगातार बलात्कार हो रहे हैं ऐसे में संसद में बलात्कार पर सख्त कानून बनाने पहल मा० सांसद जी द्वारा क्यों नहीं की जा रही है द्वारा क्यों नहीं किया जा रहा है।  छात्र नेता अविनाश सिंह व रजनीकान्त तिवारी ने कहा कि गोंडा जनपद बेरोजगारी का सबसे बड़ा उदाहरण बन रहा है क्योंकि यहाँ रोजगार के संसाधन उपलब्ध नही है, गोंडा मे रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आपके द्वारा प्रयास कब किए जाएंगे। 

सांसद के प्रतिनिधि को अपना  20 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

जनपद के युवा व छात्रों ने सांसद के समक्ष अपनी 20 सूत्रीय सवाल रखें है तथा उम्मीद जताई है कि वह इन सवालों का जल्द ही हमे लिखित रूप से जवाब देंगे और गोंडा के विकास में अपनी जवाबदेही तय करेंगे  घेराव में विनय यादव, अविनाश सिंह, राज कुमार बरवार, रजनीकान्त तिवारी, विशाल सिंह, इसरार खान, ऋषभ यादव, गूड्डू साहू, ओम प्रकाश, छट्टी लाल यादव, वसीम खान, पूल्लू यादव, सूरेंद्र यादव, विशाल सिंह राठौर, अंकेश यादव, अभिजीत वर्मा, अशोक वर्मा, सुभाष गौतम सहित दर्जनों युवाओं ने कोविड 19 व धारा 144 का पालन करते हुए सांसद के प्रतिनिधि को अपना मांगपत्र सौंपा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top