09 अक्टूबर 2020

अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया


गोण्डा।बार एसोसिएशन गोण्डा के सभागार मे आज एक बैठक आहूत की गयी बैठक मे उपस्थित सभी अधिवक्ता साथियो को केन्द्रीय मंत्रिमंडल के मंत्री  रामविलास पासवान(लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष) के आकस्मिक निधन होने की जानकारी दी तथा उनके  कार्यकाल, पिछडे, दलितो के नेता के निधन पर शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखकर परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हुए भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित किया एंव ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गई!जिसकी अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी और संचालन महामंत्री मनोजकुमार सिंह ने किया ।शोक सभा मे सन्तोषी लाल तिवारी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय, सुरेन्द्र कुमार मिश्र, रमेश कुमार दूबे,अनुपम शुक्ल, राजकुमार कुमार चतुर्वेदी, गिरवर कुमार चतुर्वेदी, सन्तोष कुमार ओझा, रजनीश कुमार पाण्डेय, रामबुझारत दूबे  सहित सैकड़ो अधिवक्ता सभागार मे मौजूद रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top