10 अक्टूबर 2020

राम जन्मभूमि परिसर में पत्थरों को ले जाने का कार्य वैदिक रीति-रिवाज से पूजन के बाद शुरू

अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर में पत्थरों को ले जाने का कार्य शुरू हो गया है। वैदिक रीति-रिवाज से पूजन के बाद पत्थरों को राम जन्मभूमि परिसर ले जाया जा रहा है।
राम मंदिर निर्माण को लेकर मंदिर निर्माण कार्यशाला में हलचल तेज हो गई है। राम जन्मभूमि परिसर में पत्थरों को ले जाने का कार्य शुरू हो गया है। वैदिक रीति-रिवाज से पूजन के बाद पत्थरों को राम जन्मभूमि परिसर ले जाया जा रहा है। एलएंडटी कंपनी के मशीनों द्वारा पत्थरों ले जाने का कार्य किया जा रहा है। पत्थरों को ले जाने के लिए क्रेन मशीन व ट्रक का इस्तेमाल किया जा रहा है। राम मंदिर में लगने वाले पत्थरों को परिक्रमा मार्ग से राम जन्मभूमि परिसर तक पहुंचाया जाएगा। प्रथम चरण में ग्राउंड फ्लोर के 106 स्तंभों को ले जाया जाएगा। इन पत्थरों को रखवाने के लिए राम जन्मभूमि परिसर में ही प्लेटफार्म बनवाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top