कन्नड़ फिल्मों के मशहूर फिल्म निर्देशक विजय रेड्डी का निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से लेकर निर्देशक के फैंस तक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई के द्वारा मिली है। एएनआी ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट किया जिसमें लिखा, 'कन्नड़ फिल्मों के निर्देशक विजय रेड्डी का निधन हो गया है।' हालांकि विजय रेड्डी का निधन कैसे हुआ इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।
बात करें विजय रेड्डी के करियर की तो उन्होंने 50 से भी ज्यादा फिल्में की हैं, जिनमें से 48 कन्नड़ फिल्में हैं। उन्होंने रंगमहल रहस्य से डेब्यू किया था। विजय रेड्डी ने साल 1973 में एक फिल्म निर्देशित की थी, जिसका नाम 'गांधार गुडी' था। ये फिल्म कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में एक मील का पत्थर साबित हुई थी।विजय के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए भी उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।