25 दिसंबर 2020

यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 : परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन अपलोड किए जाने की बढ़ी अंतिम तिथि विलंब शुल्क के साथ पांच जनवरी 2021 तक

  


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2021 की कक्षा 10 एवं 12 की परीक्षा के आवेदन पत्रों को ऑनलाइन अपलोड किए जाने की अंतिम तिथि विलंब शुल्क के साथ पांच जनवरी 2021 तक बढ़ा दी गई है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने  यह जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला किया गया है।


  डॉ. शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण को परिषद की वेबसाइट (upmsp.edu.in) पर अपलोड करने की अंतिम तिथि को संशोधित करते हुए पांच जनवरी 2021 कर दी गई है।

 इसी के साथ संस्था द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली एवं तत्सम्बंधी कोषपत्र की एक प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजे जाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जनवरी 2021 कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top