गोण्डा- जिले के अंत्योदय कार्ड धारकों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने का कल आखिरी दिन है। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अन्त्योदय कार्ड धारकों से अपील की है कि कल 10 अक्टूबर को अपना गोल्डन कार्ड जरूर बनवा लें।
जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 11 अक्टूबर को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ से अन्त्योदय कार्ड धारकों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड का वितरण किया जाएगा जिसका सीधा प्रसारण प्रदेश के जनपद में किया जाएगा। जनपद स्तर पर माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अन्त्योदय कार्ड धारकों को गोल्डन कार्ड का वितरण किया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि अन्योदय कार्ड धारक सीएचसी, पीएचसी, काॅमन सर्विस सेन्टर (वीएलई) तथा अपनी ग्राम पंचायत के सरकारी कोटे की दुकान पर जाकर गल्ला प्राप्त करने के साथ-साथ अपना गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आकस्मिकता के दौरान विसंगतिपूर्ण स्थिति से बचने के लिए सभी कार्डधारक अपना गोल्डन कार्ड अवश्य बनवा लें जिससे उन्हें कठिनाई का सामना न करना पड़े। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड धारकों को सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रूपए तक का मेडिकल उपचार मुफ्त मुहैया कराया जा रहा है। इसमें विभिन्न प्रकार की जांच, हाॅस्पिटल में भर्ती एवं भर्ती रहने के दौरान सभी खर्चे, दवाइयां, आपरेशन आदि सम्मिलित हैं, यानि गोल्डन कार्डधारकों को बीमार पड़ने पर सिर्फ अपना गोल्डन कार्ड चिन्हित हास्पिटल में लेकर जाना होगा, वहां उसको इलाज के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा और पांच लाख रूपए की सीमा तक मुफ्त इलाज मिलेगा। यह भी ज्ञातव्य है कि अन्त्योदय कार्ड धारक व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिजनों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। इसलिए अन्त्योदय कार्डधारक बिना विलम्ब किए महाभियान के आखिरी दिन 10 अक्टूबर दिन रविवार को अपना गोल्डन कार्ड जरूर बनवा लें और सरकार की अन्त्यन्त जनकल्याणकारी व लाभकारी योजना का लाभ उठाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।