सीओ मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि मामला यो सुनने में आया था, मगर अभी तक कोई पत्र नही मिला है। पत्र मिलने पर जांच करवाकर कार्रवाई की जायेगी।
गोंडा। स्थानीय थानाा परसपुर क्षेत्र की एक युवती ने परसपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी है जिसमें युवती ने पुलिसकर्मी पर अश्लील हरकत में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।मामला थाना परसपुर अन्यर्गत ग्राम भौरीगंज निवासी एक बालिका ने जन सुनवाई पोर्टल के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को आनलाइन प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमे कहा गया है कि 26 नवम्बर की शाम हल्का दरोगा थाने की गाड़ी पर महिला व पुरुष आरक्षी को बैठाकर उसके घर पहुंच गये। जहां उसके पड़ोसी राजगीर मिस्त्री व मजदूर पहले से बैठाये थे। जिसकी जानकारी प्रार्थिनी के परिवार वालों को नही थी। पुलिस के पहुंचते ही उसके भूमि में छज्जा निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। विरोध करने पर उसकी मां को महिला सिपाही के साथ थाने भेज दिया गया। देर रात्रि को छज्जा का निर्माण पूरा कराकर हल्का दरोगा व सिपाही उसे व उसकी बहन की तलाश करने लगे। डर वस दोनो बालिकाएं अपने चच्ची के घर में बेड के नीचे छुपी थी। जहां से दोनों बहनो को घसीटते हुये घर के बाहर ले आये। और जबरन गाड़ी में बैठाकर थाने की तरफ चल दिये। रास्ते मे दरोगा व एक सिपाही बालिकाओं के साथ छेड़ छाड़ व अश्लील हरकत करते हुये नाजायज सम्बन्ध बनाने का प्रयास करने लगे। जिस पर दोनों बालिकाओं ने हल्ला गुहार करना शुरू कर दिया। लगी। जिस पर दोनों लोग उनका मुह बंद करके मुकदमा दर्ज कर जेल भेज देने की धमकी देने लगे। इतने में गाड़ी थाने पहुंच गई। जहां उनके साथ उनकी मां को भी साथ लेकर कर्नलगंज ले गये। जहां कागज पर हस्ताक्षर व अंगूठा लगवाकर किसी अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किये। और वहां से वापस लाकर गांव से करीब एक किलोमीटर पहले ही उतार कर वापस चले गये। दोनो बहनों ने मां से आप बीती बताया जिस पर दूसरे दिन उसकी माँ ने थाने पर तहरीर दिया जहां आश्वासन देकर उसे वापस कर दिया। थक हार कर उसने उच्चाधिकारियों को ऑन लाइन प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष परसपुर सम्पर्क नही हो सका। सीओ मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि मामला यो सुनने में आया था, मगर अभी तक कोई पत्र नही मिला है। पत्र मिलने पर जांच करवाकर कार्रवाई की जायेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।