मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों बारिश होने या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में इस दरम्यान ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। उत्तर प्रदेश में जारी शीतलहर का प्रकोप और गहरा सकता है।सोमवार 4 जनवरी को भी राज्य के कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। महज 24 घंटे में राजधानी के तापमान में तेजी से सुधार हुआ है। बर्फीली हवाओं के कारण शून्य के करीब पहुंचा पारा शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण 6.8 डिग्री हो गया। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। लेकिन गलन बरकरार है। रविवार को बादलों की आवाजाही से दिन में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है।बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का सबसे ठण्डा स्थान बरेली रहा जहां रात का तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। लखनऊ, मुरादाबाद, झांसी मण्डलों में दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। कानपुर, मेरठ, आगरा, झांसी, बरेली मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा।आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि रविवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इससे पूरे दिन खुलकर धूप नहीं निकल पाएगी। दिन के पारा गिरेगा लेकिन रात के पारा में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा।
लखनऊ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरय्या, फरूखाबाद, कन्नौज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, बरेली, पीलीभीत, सहारनपुर, बदायूं, कासगंज, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच और आसपास इलाके।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।