गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खरगूपुर व मुम्बई पुलिस की संयुक्त टीम को चोरी के वांछित अभियुक्त पप्पू पुत्र जमुना प्रसाद नि0 ग्राम कंचनपुर फरेंदा शुक्ल थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। उक्त अभियुक्त कोरियर कम्पनी बी0एन0एल एक्सप्रेस कार्गाे प्राइवेट लिमिटेड मुम्बई में ड्राइवर का काम करता था। दिनांक 19.08.2021 को कोरियर कम्पनी के संचालक विजय पुत्र रूदन यादव नि0 युसुफ महरअली रोड मुम्बई ने पप्पू उपरोक्त को 10 लाख रुपये मालार्ड मुंबई ऑफिस में जमा करने हेतु दिए थे। परन्तु पप्पू उपरोक्त रूपयों को मालार्ड मुंबई के ऑफिस में जमा न करके अपने साथ लेकर घर भाग आया था। जिसके सम्बन्ध में वादी विजय पुत्र रूदन यादव द्वारा थाना शान्ताकुज मुम्बई में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। आज दिनांक 22.08.2021 को थाना खरगूपुर व मुम्बई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त पप्पू उपरोक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर उसके घर में रखे चोरी के 10 लाख रूपये बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. पप्पू पुत्र जमुना प्रसाद नि0 ग्राम कंचनपुर फरेंदा शुक्ल थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-351/21, धारा 381 भादवि थाना शान्ताकुज मुम्बई राज्य महाराष्ट्र।
बरामदगी-
10 लाख रू0 नगद बरामद।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. प्रभारी नि0 खरगूपुर अशोक कुमार सोनकर मय टीम।
02. सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष बालकृष्ण कनसे मुम्बई।
03. पुलिस नायक सावंत मुम्बई।
04. पुलिस नायक गनेश सिवगन मुम्बई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।