21 अगस्त 2021

मिशनशक्ति फेज-3 के अवसर पर आयोजित महिला सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

गोण्डा। मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे  मिशनशक्ति फेज-3 के शुभांरभ कार्यक्रम के अवसर पर आज  जिला पंचायत सभागार गोण्डा में आयोजित महिला सम्मान समारोह का आयुक्त  एस0वी0एस0 रंगाराव, पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल डॉ0 राकेश सिंह, जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही व पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने शुभांरभ किया।
Image SEO friendly
जिसमें मिशनशक्ति के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली कुल 75 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र/मेडल देकर सम्मानित किया गया है। जिसमें से 11 फ्रन्टलाइन वर्कर महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। साथ ही सभी महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व के दृष्टिगत राखी व covid -19 के बचाव हेतु मास्क भी वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना पूनम यादव ने जनपद गोंडा में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करने एवं उनकी सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा अवांछनीय तत्वों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाहियों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया।
Image SEO friendly

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top