प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र प्रताप सिंह को करनैलगंज डाक बंगले पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
जल शक्ति मंत्री गोण्डा दौरे पर, कर्नलगंज तरबगंज में बैठक कर ओवैसी व मुनव्वर राणा के विवादित बयान पर किया पलटवार
गोंडा: एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने कर्नलगंज एवं तरबगंज विधानसभा में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। वही मीडिया से बात करते हुए जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ओवैसी और ऐसे लोग जो हमेशा राष्ट्र विरोधी बात करते रहते है उनको भारत की जनता ने कई बार जवाब दिया है और उसी का परिणाम है कि आज मोदी जी का नाम पूरी दुनिया के अंदर चल रहा है प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत चतुर्थ विकास कर रहा है। विकास करते हुए आगे बढ़ा इसीलिए लगातार वर्ष 2014 से लेकर अब तक सारे चुनाव हम लोग जीत रहे हैं अब 2022 भी हम लोग जीतेंगे।वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा कृष्ण भक्ति दिखाए जाने पर मंत्री ने कहा कि दिखाने वाले दांत अलग है और खाने वाले दांत अलग हैं उनके सांसद ने किस तरीके का टिप्पणी किया है तालिबान को लेकर के आप लोगों ने देखा है। वही जिस तरीके से तालिबान को लेकर भारत के कुछ लोग बयान बाजी कर रहे हैं उन पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा जिस तरीके से लोग बात कर रहे हैं ये बात पूरे देश के लोगो की समझ से परे है।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में पैसा देकर लोगो को गैस का कनेक्शन नहीं मिलता था। वहीं भाजपा सरकार के कार्यकाल में केवल यूपी में एक करोड़ अड़तीस लाख तथा पूरे देश मे 8 करोड़ लोगों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया है। जनपद के दौरे पर आये प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र प्रताप सिंह को करनैलगंज डाक बंगले पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बाढ़ से बचाव के विशेष इंतजाम किये गये हैं जिसके चलते अन्य वर्षो की तुलना में इस वर्ष बाढ़ से अभी तक नुकसान नहीं हुआ है। सभी बंधे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस दौरान जिला अधिकारी मार्कण्डेय शाही व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुधीर कुमार सिंह,अमर किशोर कश्यप,राकेश तिवारी,संदीप सिंह,अशोक सिंह,मुकेश वैश्य,दिग्विजय सिंह,कन्हैया लाल वर्मा,प्रेम चन्द्र सोनी,आशीष गिरी,अर्चित पाण्डेय, अन्नू बाबा तथा चन्द्रशेखर बाबा समेत अन्य लोग रहे।

भारत के अंदर रहने वाले सभी लोग तालिबान से परिचित हैं, तालिबान का नाम लेकर देश को गुमराह कर रहे हैं -मंत्री
मुनव्वर राणा ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि अफगानिस्तान से ज्यादा क्रूरता हिंदुस्तान में है। इस सवाल पर जवाब देते हुए सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह जिस तरीके से समाजवादी पार्टी के लोग और बाकी सभी लोग तालिबान का नाम लेते हैं और चर्चा करते हैं और उनका एक सांसद तालिबान की बात करता है देखिए बहुत आश्चर्य कम से कम भारत के अंदर और देश के अंदर हर कोई तालिबान से परिचित है तालिबान माने क्या होता है और उसकी चर्चा जिस तरीके से लोग कर रहे हैं पूरे भारत के लोग आश्चर्यचकित हैं निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश में और देश में काम हो रहा है और जनता जनार्दन को गुमराह करने का काम पर है मैं समझता हूं कि आज उत्तर प्रदेश हमारा भारत भारत के अंदर हर तरीके से नंबर एक बार और हम सभी लोग हमेशा विकास की चर्चा करते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।