बरगदी चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी के निर्देशानुसार नमोनमो मोर्चा भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
कर्नलगंज, गोण्डा। नमो नमो मोर्चा भारत कोर कमेटी की बैठक बरगदी चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी के निर्देशानुसार आयोजित की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव विक्की सिंह ने संगठन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन के विस्तार पर भी चर्चा की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संगठन के प्रचार-प्रसार हेतु कार्यकर्ताओं को तन मन से लगकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के लिए तथा सभी पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए आगे आने की आवश्यकता है। बैठक की अध्यक्षता गोण्डा जिला महासचिव अमरीश कुमार गुप्ता द्वारा की गयी। बैठक में दीपक तिवारी, पंजाब प्रभारी विक्की सिंह, उत्तर प्रदेश महासचिव पवनदेव सिंह, नीरज सिंह, संतोष निषाद, योगेश प्रताप राजपूत, मनोज कुमार राजपूत, सूरज अवस्थी, हरिओम सिंह, अतुल कुमार, राजू सैनी, अशोक मिश्र, घनश्याम दुबे, अन्ना भाई, कृष्ण पाल कश्यप, पवन कुमार गोस्वामी, जवाहर लाल गोस्वामी, हरेन्द्र कुमार गोस्वामी, रामू यादव, नागेन्द्र कुमार गोस्वामी, रामबचन सिंह आदि मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।