09 अगस्त 2021

विशालकाय अजगर ने एक हिरन को पकड़कर उसे अपना निवाला बना लिया

 

विशालकाय अजगर ने एक हिरन को पकड़कर उसे अपना निवाला बना लिया

गोण्डा - कर्नलगंज-लखनऊ राजमार्ग के किनारे एक विशालकाय अजगर ने एक हिरन को पकड़कर उसे अपना निवाला बना लिया और उसके बाद मृत हिरन को बाहर उगल दिया।उक्त  घटना कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत नारायनपुर माझा की है। प्राप्त  जानकारी के अनुसार कटराघाट सरयू पुल के पास हाइवे से बरइन पुरवा जाने वाले सम्पर्क पर मात्र चन्द कदमों की दूरी पर एक विशालकाय अजगर ने झाली झंखाडियो में घूम रहे हिरन के बच्चे को मौका पाकर पकड़कर निगल लिया। बताया जा रहा कि अजगर ने शाम को हिरन के बच्चे को निगला और सुबह बाहर उगला दिया।इस घटना को ग्रामीणों ने देखा तो भीड लग गयी।

सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजगर की लम्बाई करीब 15 फिट व वजन करीब एक कुन्तल से ज्यादा रहा होगा।क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top