जिला कारागार स्थित लाहिड़ी उद्यान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर आजादी के महानायक वीर शहीदों को नमन किया गया। धूमधाम से मनाई गई अमृत महोत्सव काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ,जिले में कार्यक्रमों की रही धूम
गोण्डा - आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव आयोजन की श्रृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को जिला कारागार स्थित लाहिड़ी उद्यान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर आजादी के महानायक वीर शहीदों को नमन किया गया। इस अवसर पर आयुक्त देवीपाटन एस0वी0एस0 रंगाराव, आईजी डा0 राकेश सिंह, डीएम मार्कण्डेय शाही, एसपी संतोष कुमार मिश्र तथा सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने जिला कारागार में स्थापित अमर शहीद राजेन्द्र नाथ लाहि़डी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात लाहिड़ी उद्यान में समाधि पर पुलिस बैण्ड की धुन के साथ पुष्पान्जलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रातः काल नगर के गांधी पार्क से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं एन0सी0सी0 कैडेट्स द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।