महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में निवर्तमान प्रधानाचार्य शिव प्रसाद उपाध्याय जी के आकस्मिक निधन पर,हुआ शोक सभा का आयोजन
बेलसर गोंडा - महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा के निवर्तमान प्रधानाचार्य शिव प्रसाद उपाध्याय जी के आकस्मिक निधन पर, प्रार्थना स्थल पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि लंबे समय तक आदरणीय उपाध्याय जी के साथ पठन-पाठन कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा आज ऊंचाइयों को जो प्राप्त किया हूं सब कुछ आदरणीय उपाध्याय जी की देन है। वह गणित के प्रकांड विद्वान थे इनकी शिक्षा से आज बहुत सारे छात्र छात्राएं उच्च पदों पर कार्य कर रहे हैं। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने उनके संस्मरण को याद दिलाया। रसायन विज्ञान प्रवक्ता मजहरूल हक अंसारी ने कहा कि समय - समय पर उचित मार्गदर्शन उपाध्याय जी से प्राप्त होता रहा है। विद्यालय के गणित प्रवक्ता सतपाल सिंह ने कहा कि मैं उनके उत्तराधिकारी के रूप में प्रवक्ता गणित का कार्य विद्यालय में कर रहा हूं। समय-समय पर उपाध्याय जी का उचित मार्गदर्शन मुझे प्राप्त होता रहा। विद्यालय के प्रधान लिपिक पवन कुमार सिंह ने कहा कि उपाध्याय जी की कथनी और करनी में एकरूपता रही है। वह एक स्पष्ट वादी शिक्षक रहे। इस अवसर पर डॉ. पवन प्रताप सिंह, रघुनाथ द्विवेदी, रामेश्वर प्रताप सिंह, मोहम्मद यूनुस, पंकज सिंह बाबा, महेश मिश्रा, योगेंद्र तिवारी सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।