अस्पताल के विरूद्ध जांच हेतु कमेटी गठित
ग्राम बटौरा बख्तावर सिंह कोतवाली करनैलगंज निवासी संदीप सिंह पुत्र महावीर के शिकायती पत्र पर डीएम मार्कण्डेय शाही ने नगर के सुधा न्यूरो एण्ड ट्राम सेन्टर, निकट फातिमा हाॅस्पिटल सरकुलर रोड के विरूद्ध मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट, सीएमओ, प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय तथा सीओ सिटी की चार सदस्यीय संयुक्त जांच कमेटी बनाते हुए 03 दिन के अन्दर जांच रिपोर्ट मांगी है।
बताते चलें कि शिकायतकर्ता ने डीएम से शिकायत की कि उसकी मां के इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने के साथ ही डेथ मेमो में गलत तथ्यों का उल्लेख किया गया तथा सही तथ्यों को अंकित करने की मांग करने पर हास्पिटल संचालक तथा स्टाफ द्वारा शव रोके रखा गया तथा परिजनों के साथ अभद्रता की गई। इस पर डीएम ने संज्ञान लेते हुए जांच समिति गठित कर 03 दिन के अन्दर जांच रिपोर्ट मांगी है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।