डैमेज सरयू पुल पर चार पहिया आवागमन की छूट ,करना पडेगा लम्बा इंतजार
गोण्डा - शनिवार को गोण्डा-लखनऊ हाईवे पर सरयू नदी पर बना कटरा घाट का पुल क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे वाहनों का आवागमन रुक गया था। प्रशासन ने वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। इसमें कुछ वाहन तो नरायनपुर मांझा होकर जाने लगे और कुछ परसपुर भौरीगंज पुल से होकर जाने लगे। रविवार को पुल पर आवागमन रोकने के लिए पुल के दोनों तरफ ईंट की दीवार बना दी गयी। इसमें पुल पर से एम्बुलेंस आने जाने की बात कहकर जगह छोड़ दी गयी। जब एम्बुलेंस के लिए आठ फुट चौड़ी जगह छोड़ी गयी तो उससे सभी चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रारम्भ हो गया। यह देख विभाग ने रविवार को बनी दीवार सोमवार की सुबह तुड़वा दी और दोपहिया वाहनों के आवागमन के लिए तीन फुट चौड़ा रास्ता छोड़कर नयी दीवार बनवा दी। पुनः न जाने क्या हुआ कि इस दीवार को भी दोपहर में तुड़वा दिया गया और फिर आठ फीट चौड़ा रास्ता छोड़कर फिर नयी दीवार बनवा दी गयी। इससे चार पहिया वाहनों का आवागमन पुनः प्रारम्भ हो गया सरयू पुल में एकाएक एक तरफ का स्पोर्ट टूट जाने के बाद बीते शनिवार को दोपहर से प्रशासन द्वारा सरयू पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया था,जिससे लोग बहुत परेशान थे, रविवार को पुल पर दीवार बनाकर मात्र दो पहिया वाहनों को निकलने का रास्ता छोड़ा गया था। वहीं सोमवार को टेक्निकल टीम के निरीक्षण के बाद हल्के चार पहिया वाहनों के आने जाने की छूट दे दी गयी है। किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो और रात्रि के समय लोगों को आवागमन में असुविधा ना हो इसके लिये डैमेज एरिया में पुल पर लाइट की व्यवस्था की गई है।कटराघाट सरयू नदी पर बने पुल पर विभाग द्वारा लाइट लगाकर प्रकाश की व्यवस्था की गई है जिसमें थोड़ी थोड़ी दूरी पर ट्यूबलाइट लगाई गई है। इंजीनियरों के निरीक्षण के बाद पुल पर हल्के चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है जिसमें जीप कार ई-रिक्शा टेंपो आदि बहुत धीमी गति से निकल रहे हैं । फिलहाल जिम्मेदारो का कोई ठोस कदम दिखाई नहीं दे रहा है जिससे राहगीरो को आवागमन में शीघ्र राहत मिल सके । जिसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है जो बस के सहारे लखनऊ आते जाते हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुये लगता है कि इसके लिए लोगो को लम्बा इन्तजार करना पड़ सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।