,कर्नलगंज में नगर पुलिस चौकी पर चेहल्लुम शांति समिति की बैठक आयोजित
गोण्डा। चेहल्लुम त्यौहार को देखते हुए पुलिस ने शांति समिति की बैठक आयोजित करके आवश्यक निर्देश दिये।
कर्नलगंज में चेहल्लुम के मद्देनजर सोमवार को नगर पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। कस्बा चौकी पर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के मुताबिक ही त्यौहार मनाये जायेंगे। किसी भी प्रकार का कोई जुलूस या सामूहिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों को कोविड नियमों का पालन करते हुये मंगलवार को पड़ रहे त्यौहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। इस पर अंजुमन सज्जादिया कमेटी द्वारा प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन भी दिया गया। प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने कहा कि शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार ही त्यौहार मनाया जायेगा तथा जुलूस नहीं निकाला जाएगा। चौकी प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि किसी भी प्रकार के अफवाह की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस को सूचित करें, त्यौहार में खलल डालने वाले अराजकतत्वों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अंजुमन सज्जादिया के सदर अकबाल रज़ा कुरैशी, नज़ीर इंडियन, शेख रफीउल्ला अंसारी, यावर हुसैन उर्फ मुन्ना, मोहम्मद इरफान, हाफिज साबिर उर्फ गुड्डू जलील राईनी, अल्ताफ राईनी, कलाम आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।