
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में किसान पथ पर दिल्ली से बहराइच जा रही वोल्वो बस और दूसरी ओर से आ रहे ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। बाराबंकी जिले में गुरुवार की तड़के सुबह भयंकर सड़क हादसा हुआ है| हादसा इतना भयंकर था कि हादसे का शिकार हुई डबलडेकर बस बिल्कुल चकनाचूर हो गई है| इस हादसे में (बस और ट्रक की टक्कर में) 15 यात्रियों की मौत हो गई। घटना में 25-30 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल शिफ्ट कराया गया है। इनमें से 11 घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बाराबंकी में सुबह 5 बजे के आसपास एक वॉल्वो बस और ट्रक आपस में टकरा गई| एक्सीडेंट में 15 की मौत के साथ 30 के घायल होने की भी खबर भी है| बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी। इसमें 60-70 यात्री थे। हादसा देवा इलाके में बबुरी गांव के पास तड़के 5 बजे के करीब हुआ। प्रशासन ने घायलों की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम नंबर- 9454417464 जारी किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।