02 अक्टूबर 2021

शैक्षिक संस्थानो व सरकारी कार्यालयों में जयन्ती हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

 


कर्नलगंज गोण्डा  गांन्धीतथा  शास्त्री दोनो महान विभूतियों की जयन्ती मनाया गयाश्री चित्रगुप्त इण्टर कालेज सहित सभी विद्यालयों में भारत के दोनो महान विभूतियों की जयन्ती मनाया गया। 

श्ुनिवार को भारत के महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी व किसानों के प्रणेता की जयन्ती हर्षोल्लासपूर्वक मनया गया।मोहनदास कर्मचन्द गांन्धीतथा भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री लालबहादुर शास्त्री पर श्री चित्रगुप्त इण्टर कालेज में गोण्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के प्रबन्धक वीकेश्रीवास्तव ने चित्र पर माल्यार्पण कर गान्धी जी व शास्त्री के विचारों से सीख लेने पर बल दिया। विद्यालय में प्रदीप श्रीवास्तव प्रवेश मिश्रा, उत्तम प्रकाश सत्यप्रकाश तिवारी सहित कई शिक्षकों ने भी श्रद्धसुमन अर्पित किए।


नगर के  दयानन्द बाल मन्दिर उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय करनैलगंज में श्री लाल बहादुर शास्त्री तथा महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई।  इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें  उनके जीवन दर्शन के बारे में चर्चा की गई । कार्यक्रम में श्री शिव नंदन वैश्य, श्रीमती अर्चना सक्सेना, कमल किशोर कसेरा, रामकुमार तथा विद्यालय के समस्त आचार्य आचार्या उपस्थित रहे।कन्हैया लाल इण्टर कालेज व सरयू डिग्री कालेज में प्रधानाचार्य ने चित्र पर माल्यार्पण कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top