06 अक्टूबर 2021

रामायण के 'रावण' का किरदार निभाने वाले अभिनेता के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख

 

रामायण के 'रावण' का किरदार निभाने वाले अभिनेता के निधन पर PM मोदी ने जताया  दुख

रामानंद सागर के धार्मिक टीवी शो 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमने अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है, जो न केवल एक असाधारण अभिनेता थे, बल्कि जनसेवा के प्रति भी जुनूनी थे। भारतीयों की पीढ़ियों के लिए, उन्हें रामायण टीवी धारावाहिक में उनके काम के लिए याद किया जाएगा।'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरविंद त्रिवेदी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके साथ की एक तस्वीर भी ट्वीट किया है।

83 वर्षीय अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार (05 अक्टूबर) की रात को हार्टअटैक से निधन हो गया। बता दें कि बीते लंबे वक्त से अरविंद उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। वहीं वो पिछले कुछ वक्त से चलने में भी असमर्थ हो गए थे।

अरविंद त्रिवेदी एक ओर जहां रामानंद सागर की रामायण में रावण बनकर दर्शकों का दिल जीता था तो वहीं कई गुजराती फिल्मों में भी उन्होंने बेहतरीन अदाकारी से अपने लिए बड़ा मुकाम बनाया था। गुजराती सिनेमा में उन्होंने करीब 40 साल तक योगदान दिया। इसके साथ ही टीवी शो विक्रम और बेताल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक अरविंद ने हिंदी और गुजराती फिल्मों को मिलाकर करीब 300 फिल्मों में काम किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top