06 अक्टूबर 2021

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल ने लगाया शतक


पेट्रोल-डीजल के दामों में बुधवार यानी 6 अक्टूबर, 2021 को फिर से बढ़ोतरी हो गई है| डीजल के दाम में 34 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 26 से 30  पैसे बढ़े हैं। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दामों में 30 पैसे और डीजल के दामों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है| आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल 100 के पार चला गया है|

दिल्ली में आज पेट्रोल के 102.94 रुपये/लीटर (0.30 रुपये  बढ़कर) और डीज़ल 91.42 रुपये/लीटर (0.35 रुपये बढ़कर) है। मुंबई में पेट्रोल 108.96 रुपये/लीटर (0.29 रुपये बढ़कर) और डीज़ल 99.17 रुपये प्रति लीटर (0.37 रुपये बढ़कर) है।अन्य शहरों की बात करें तो बेंगलुरु में पेट्रोल 106.52  और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। जबकि, भोपाल में पेट्रोल 111.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.42 रुपये पर पहुंच गया है। लखनऊ में पेट्रोल 100.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.85 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पटना में पेट्रोल 105.89 व डीजल 97.85 रुपये प्रति लीटर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top