गोण्डा - पितृ विसर्जन करने के लिए तालाब पर गयी दो बालिकाओं की तालाब में डूबने से मौत हो गयी।
बुधवार को अपराह्न ग्राम मलौना के मिसिर पुरवा निवासिनी दो चचेरी बहनों की तालाब में डूब जाने से मौत हो गयी। पितृ पक्ष में की गयी पूजा और हवन आदि की सामग्री पितृपक्ष की समाप्ति पर नदियों और तालाबों आदि में विसर्जित की जाती है। बुधवार को विकासखंड हलधरमऊ के ग्राम मलौना के मिसिर पुरवा निवासी राधिका प्रसाद व राधे श्याम की बेटियां क्रमशः निशा (14) व रेशमा (12) भी पितृ विसर्जन हेतु सारी सामग्री लेकर उसे विसर्जित करने गांव के पास तालाब में गयी थीं जहां पैर फिसल जाने के कारण दोनों गहरे पानी में चली गयीं और उनकी डूबकर मौत हो गयी। दो बेटियों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है।बुधवार को थाना क्षेत्र करनैलगंज के ग्राम मलौना में पितृ विसर्जन करने गयी रेशमा पुत्री राधेश्याम निषाद उम्र करीब 13 वर्ष व निशा पुत्री राधिका प्रसाद निषाद उम्र करीब 15 वर्ष की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। बताया गया कि अपने घर से पितृ विशर्जन का राख विशर्जित करने हेतु गांव के तालाब में गयी थी इसी दौरान पैर फिसलने से तालाब में डूबने से दोनों की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।