08 अक्टूबर 2021

गोंडा के नए बीएसए बनाए गए जय प्रताप सिंह

 गोंडा के नए बीएसए बनाए गए जय प्रताप सिंह

गोंडा: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर अब शासन द्वारा तैनाती दी गई है। जय प्रताप सिंह वरिष्ठ प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली को गोंडा का नया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। दरअसल बीते दिनों गोंडा में ट्रांसफर रिलीविंग के नाम पर हुए रिश्वत कांड के बाद पूर्व बीएसए डॉ.इंद्रजीत प्रजापति को शासन के आदेश पर निलंबित किया गया था। उसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का प्रभार एडी बेसिक देवीपाटन विनय मोहन को दिया गया था। 

जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में काफी दिनों से खाली चल रहे  पद पर बीते दिनों ही प्रभारी बीएसए विनय मोहन वन ने डीएम को एक पत्र लिखकर आग्रह किया था कि उनको प्रभारी बीएसए गोंडा के पद से कार्यमुक्त किया जाए डीएम मार्कण्डेय शाही ने प्रभारी बीएसए के पद से मुक्त करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार को प्रभारी बीएसए गोंडा बनाया था। अब गोंडा में नए बीएससी की तैनाती होने के बाद जिले के बेसिक शिक्षा विभाग को एक नई गति मिलेगी । गोंडा के नए बीएसए बनाए गए जय प्रताप सिंह मूलत: उन्नाव के रहने वाले है। 

 मूलत: उन्नाव के रहने वाले जय प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित की जायेगी। 1996 बैच के क्लास टू अफसर इससे पूर्व सह जिला मिर्जापुर, आजमगढ़, फैजाबाद, बरेली, बस्ती में बतौर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्य चुके हैं। जबकि शाहजहांपुर में जिला विद्यालय निरीक्षक,यूपी बोर्ड में डिप्टी सेक्रेटरी, प्रि¨सपल गौरमेंट कालेज रायबरेली में प्राचार्य,वरिष्ठ प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली के रूप में तैनात रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top