यूपी में 40 घंटे तक नहीं थमेगी बारिश:मौसम वैज्ञानिक बोले- बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम यूपी से होकर गुजर रहा है; 500 किमी के दायरे में जारी रहेगी बारिश
उत्तरप्रदेश के अधिकांश हिस्से में बारिश का दौर अगले दो दिन तक थमने वाला नहीं है। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी सहित आसपास के हिस्सों में बारिश का ये दौर अगले 40 घंटे अनवरत जारी रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डीपी दुबे का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया प्रयागराज के ऊपर से गुजर रहा है।
ये नार्थ एमपी में ग्वालियर की ओर से बढ़ रहा है। इसका असर आसपास के 500 किलोमीटर के दायरे में होता है। इसका असर सिर्फ यूपी ही नहीं, बिहार और और मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से पर भी होगा। भास्कर के मौसम एक्सपर्ट डीपी दुबे का कहना है कि अगले तीन दिन तक यूपी में इस सिस्टम के प्रभाव से अच्छी बारिश होगी। जैसे-जैसे ये सिस्टम आगे बढ़ेगा, इसके प्रभाव से नार्थ एमपी में भी बारिश जोर पकड़ेगी।
लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि लखनऊ समेत 40 जिलो में होने वाली बरसात इस सीजन में तीसरी बार है। 5 साल बाद सितंबर माह में इतनी बारिश हो रही है।
अनुमान से 5 गुना ज्यादा बारिश
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर औसत अनुमान से 5 गुना ज्यादा बारिश हुई है। औसत अनुमान 7.6 मिमी से करीब 5 गुना ज्यादा 33.1 मिमी बारिश प्रदेश में हुई है।
लखनऊ में 9 घंटे में 11 सेंटीमीटर बारिश
वहीं लखनऊ में बीते 9 घंटे के अंदर 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रात 12:00 बजे से लेकर सुबह 9:00 बजे तक प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 109.2 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है। बारिश का दौर अगले दो दिन तक यूं ही चलने की संभावना है।
लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी में रात से जारी है बारिश
इन जिलों में जारी हुए येलो अलर्ट-
जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है उनमें बाराबंकी, लखनऊ, गाजियाबाद, अयोध्या, सुल्तानपुर मथुरा, सीतापुर, संभल, मुरादाबाद, शामली, बुलंदशहर, बिजनौर, सहारनपुर, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, बागपत, हापुड़, मेरठ, इटावा, हमीरपुर, बलिया, जालौन, औरैया, ललितपुर व फर्रुखाबाद शामिल हैं।
इन जिलों में रेड अलर्ट जारी-
कानपुर नगर, कन्नौज, गौतम बुद्ध नगर, फतेहपुर, कानपुर देहात, हरदोई, उन्नाव, अलीगढ़ व बांदा जैसे जिलों में रेड अलर्ट जारी हुआ है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।