गोण्डा - समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने थाना कटराबाजार में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान कुल 14 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 03 प्रार्थना पत्रो का मौके पर ही निस्तारण कराया गया शेष 11 जमीन संबंधी प्रकरणों मे राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहारों के दृष्टीगत थाने पर उपस्थित समस्त चौकी/हल्का प्रभारी व आरक्षीगणों से अब तक की गयी तैयारियों व बीटवार ऱखी जाने वाली मूर्तियो के बारे मे पूछताछ की तथा प्रत्येक मूर्ति/दुर्गापूजा पण्डाल में समुचित पुलिस बल की ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिये । साथ ही महिला सुरक्षा हेतु महिला आरक्षियों को भी माँ दुर्गा पण्डालो /भीड़ भाड़ वाले स्थानो इत्यादि पर ड्यूटी लगाने हेतु निर्देशित किया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक ने थाना परसपुर पहुंचकर जनसुनवाई की जिसमें कुल 11 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 2 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया एवं शेष 9 शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजा गया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।