गोंडा: जिले में वजीरगंज थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब दस बजे परिवारिक विवाद में पति ने पहले पत्नी को गोली मारी और उसके बाद खुद को गोली मार दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते हुए रास्ते मे मौत हो गयी। जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया है। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक पति पत्नी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्यवाही में जुट गए। वही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक समेत उच्चाधिकारी जांच में जुट गए है।
जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के पेड़राही गांव निवासी 45 बर्षीय कुलदीप सिंह सुबह घर से तैयार होकर दुकान पर जा रहे थे। कुछ दूर आने के बाद फिर वापस घर गए। इस दौरान पति-पत्नी में कुछ विवाद हो गया। इस पर कुलदीप सिंह ने पहले अपनी पत्नी नीलम सिंह को गोली मार दी। इसके बाद स्वयं को भी गोली मार ली। गांव में कुलदीप अपनी पत्नी के साथ अकेले रहते थे। उनके पिता कामता सिंह का इलाज चल रहा था इसलिए वह बड़े बेटे प्रदीप सिंह व पत्नी के साथ गोंडा में ही रह रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज भेज विधिक कार्यवाही में जुट गई है।अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेडरही गाव में परिवारिक विबाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की गोली मारी उसके बाद खुद को गोली मार ली इस घटना में दोनों की मौत हो गयी है पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्यवाही में जुट गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।