उत्तर प्रदेश उपचुनाव आज CM योगी संभालेंगे प्रचार की कमान, करेंगे 3 जनसभाएं
लखनऊ. मुख्यमंत्री 22 अक्टूबर को बुलंदशहर, अमरोहा के नौगांव सादात और टूंडला में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहेंगे. गौरतलब है कि 7 सीटों पर होने वाले उपचुनाव का परिणाम 2022 के लिए एक बड़ा संदेश होगा. हालांकि, उपचुनाव परिणाम से सरकार को कोई खतरा नहीं है, लेकिन सरकार के कामकाज का लिटमस टेस्ट जरूर हो जाएगा. यही वजह है कि बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है.उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. बीजेपी के दिग्गज नेता मैदान में उतर कर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं. गुरुवार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपचुनाव के रण में उतर रहे हैं. मुख्यमंत्री के साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित तमाम दिग्गज नेता ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं. हर सीट पर एक रैली करेंगे सीएम योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार चुनाव में भी प्रचार कर रहे हैं. लिहाजा वे उपचुनाव में हर सीट पर एक-एक जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसकी शुरुआत गुरुवार से पश्चिम यूपी की तीन सीटों से हो रही है. बीजेपी के पास 6 और सपा के खाते में एक सीट थी


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।