12 अगस्त 2021

रेलवे की लापरवाही से जनता हुई परेशान दर - दर भटक रहे ग्रामीण

 

रेलवे की लापरवाही से जनता हुई परेशान दर - दर भटक रहे ग्रामीण

गोंडा- बहराइच मार्ग से चिलवरिया को यह एक मात्र रोड जो चिलवरिया मार्केट, इमलिया,मोहम्मद पुर,बड़ागाँव,हरिहरपुर, नैपुरा, उनैसा,नसरापुर, के लगभग 40,000 लोगो के आवागमन हेतु प्रयुक्त किया जाता है किंतु पिछले 3 साल से जबसे पूर्वोत्तर रेलवे के ब्राड ग्रेज लाइन बनते समय  लगभग 900 मीटर रोड रेलवे ने घटिया स्तर की रोड बनवाई जो बनते ही टूट गयी साथ आधा हिस्सा  पूरी तरह छतिग्रस्त हो चुका है शुगर मिल चालू होते ही पूरे क्षेत्र से सैकड़ों ट्रैक्टर गन्ना लेकर इसी रोड से निकलते है इस सत्र में अगर ऐसी ही रोड रही तो इन वाहनों का निकलना असम्भव प्रतीत हो रहा है जो गन्ना किसानों को सीधा सीधा प्रभावित करेगी। साथ ही प्रत्येक दिवस गुजरने वाले हज़ारो लोगो को भी प्रभावित कर रही ।इस महत्वपूर्ण  कार्य के प्रति न ही पूर्वोत्तर रेलवे ने किसी प्रकार की रुचि दिखाई दे रही अगर ये महत्वपूर्ण कार्य जल्द से जल्द नही सम्पादित हुआ तो जल्द ही एक बड़ा जनांदोलन होगा।और किसी भी प्रकार के दुर्घटना की पूर्ण जिम्मेदारी रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों की होगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top