10 अक्टूबर 2020

अजगर ने हमला कर बकरी को अपना निवाला बनाया

 
गोण्डा-अजगर ने हमला कर बकरी को अपना निवाला बना लिया।सूचना मिलने पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे और अजगर को कब्जे में ले लिया।

जंगल में घूम रही एक बकरी को अजगर ने हमला कर अपना निवाला बना लिया। सूचना मिलने पर वन विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और अजगर को कब्जे में ले लिया। घटना शुक्रवार सायंकाल करीब पांच बजे की है। इटियाथोक ब्लॉक मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित गांव पृथ्वी पाल ग्रंट के जंगल के करीब पेड़ार नाले के बगल बकरियां चर रही थीं। इसी दौरान वहां निकले लगभग 12 से 15 फीट लंबे अजगर ने बकरी को अपने चंगुल में लेकर निगलने लगा। जानकारी होने पर कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए और बकरी को अजगर के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। इस बीच बकरी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और अजगर को अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग के दरोगा सुरेश सिंह सूर्यवंशी ने बताया कि अजगर की हालत बिल्कुल ठीक है। उसे पकड़कर देर शाम  जंगल में छोड दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top