10 अक्टूबर 2020

दो दिवसीय सेवारत प्रशिक्षण का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र पर संपन्न

गोण्डा- दो दिवसीय सेवारत प्रशिक्षण का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र पर  संपन्न

कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर गोंडा द्वारा दो दिवसीय सेवारत प्रशिक्षण का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र पर किया गया । इस प्रशिक्षण में बभनजोत नवाबगंज वजीरगंज मनकापुर के प्राविधिक सहायक बीटीएम एवं एटीएम द्वारा प्रतिभाग कर दलहन तिलहन उत्पादन तकनीक की जानकारी प्राप्त की गई । प्रशिक्षण संयोजक राम लखन सिंह ने दलहन एवं तिलहन उत्पादन तकनीक की जानकारी सेवारत प्रशिक्षणार्थियों को दी । केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष एम के पांडे ने समापन अवसर पर सेवारत प्रसार अधिकारी एवं कर्मचारियों को नवीनतम कृषि तकनीक किसानों के खेत तक पहुंचाने के लिए बल दिया ।उक्त प्रशिक्षण में 20 प्रसार अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । इस प्रशिक्षण में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य वानिकी डॉक्टर पी के मिश्रा ने दलहन तिलहन के उत्पादन में गंधक की उपयोगिता पर बल दिया । केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर मनोज कुमार सिंह ने जैविक खेती के बारे में बताया ।प्रशिक्षणार्थियों को दलहनी तिलहनी फसलों के साथ सह फसली खेती के बारे में जानकारी दी गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top